एक्सप्लोरर

Watch: गोला उपचुनाव में सपा ने लगाया धांधली का आरोप, कहा- 'एजेंट को पोलिंग बूथ से भगाया'

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा (Gola Gokarannath) सीट पर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने धांधली का आरोप लगाया है. इसको लेकर सपा ने ट्विटर (Twitter) पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

Gola Gokarannath ByElection: उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ (Gola Gokarannath) विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव के दौरान गुरुवार की सुबह सात बजे से ही वोटिंग भी जारी है. वहीं दूसरी ओर इस वोटिंग के बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इस दौरान सपा ने ट्विटर (Twitter) के जरिए एक वीडियो (Video) ट्वीट कर चुनाव आयोग (Election Commission) से कार्रवाई की मांग की है.

सपा ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है, "बीजेपी की 'कठपुतली' बनकर काम कर रहा प्रशासन. गोला गोकर्णनाथ के लालाहपुर में सपा के एजेंट को पूर्व विधायक के भतीजे आशुतोष गिरी ने पोलिंग बूथ से भगाया. बीजेपी प्रत्याशी के रिश्तेदार सरकारी नौकरी में होने के बावजूद चुनाव में कर रहे सहायता. संज्ञान ले चुनाव आयोग."

UP Politics: यूपी के कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में लगेगी क्लास! प्रियंका गांधी ने किया तलब, मांगी रिपोर्ट

चुनाव आयोग से सपा की अपील
सपा ने ट्वीट के जरिए ने केवल बीजेपी पर आरोप लगाया है. बल्कि पोलिंग बूथ से एजेंट को भगाने की भी बात कही है. वहीं चुनाव आयोग से जल्द इस मामले में संज्ञान लेने की भी अपील की है. इससे कुछ देर पहले सपा ने ट्वीट कर लिखा, "गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में मतदान के दौरान मोहम्मदी विधानसभा से बीजेपी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह सिकंदराबाद के बूथ संख्या 333,334,335, 336, 337 पर घूम घूमकर मतदान को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं. कृपया मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे चुनाव आयोग." 

वहीं सपा ने कहा, "गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के ग्राम बहेरा के बूथ संख्या 260, 261, 262 पर सपा वोटरों को BLO द्वारा पर्ची नहीं दी गई है, पीठासीन अधिकारी आधार कार्ड और वोटर आइडी कार्ड से मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं. मामले का संज्ञान ले चुनाव आयोग. निष्पक्ष मतदान हो सुनिश्चित." बता दें कि गोला सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हो रहा है. वहीं वोटों की गिनती तीन नवंबर को होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget