एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के लिए फूलपुर सीट पर चंद्रशेखर आजाद ने घोषित किया प्रत्याशी, जानें- किसे मिला टिकट

UP Bye Polls 2024: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए फूलपुर सीट से आसपा ने शाहिद अख्तर खान को प्रभारी घोषित किया है.

UP News: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने एक और सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. फूलपुर विधानसभा सीट नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा ने शाहिद अख्तर खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और इसके साथ ही उन्हें प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी है. आसपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने शाहिद अख्तर खान के नाम की घोषणा की है.

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की तरफ से जारी हुए प्रेस नोट में बताया गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर यूपी विधान सभा के उपचुनाव में दस सीटों में से 6 सीटों के प्रभारी पूर्व में ही घोषित किये जा चुके हैं. आज फूलपुर विधानसभा से शाहिद अख्तर खान को प्रभारी घोषित किया जाता है. अतः पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील है कि पार्टी द्वारा घोषित किए गये शाहिद अख्तर खान को तन, मन, धन का सहयोग प्रदान करें.

फूलपुर में क्यों हो रहा है उपचुनाव?

आपको बता दें कि, प्रयागराज की फूलपुर सीट से बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल ने लोकसभा में जीत दर्ज की थी. उन्होंने सपा के अमरनाथ मौर्य को हराया था. उनके लोकसभा चुनाव जीतने के बाद फूलपुर विधानसभा सीट खाली थी. 2022 विधानसभा चुनाव में प्रवीण पटेल ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद मुर्ताजा सिद्दीकी को चुनाव में हराया था. वे इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं. फूलपुर का चुनाव इस बार बीजेपी के लिए बेहद अहम होने वाला है.

बता दें कि, यूपी की जिन दस सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें से पांच सीट सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी समाजवादी पार्टी के पास थी. वहीं फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर भारतीय जनता पार्टी के पास थी. जबकि मीरापुर सीट बीजेपी के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के पास थी.

यूपी में रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, सीता स्वयंवर के दिन बेकाबू बुलडोजर ने कई लोगों को रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget