एक्सप्लोरर

यूपी में रामलीला के दौरान बड़ा हादसा, सीता स्वयंवर के दिन बेकाबू बुलडोजर ने कई लोगों को रौंदा

UP News: भदोही में रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा हो गया, बेकाबू बुलडोजर ने कई लोगों को कुचल दिया. घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया.

Bhadohi Ramleela: भदोही में बुलडोजर पर रामलीला का मंचन करना भारी पड़ गया. बेकाबू बुलडोजर ने कईयों को कुचल दिया तो वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए आनन-फानन में प्रयागराज के चिकित्सालय रेफर कर दिया. वही अन्य घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर पुलिस इस मामले कुछ भी कहने से बचती नजर आई है.

यह पूरा मामला कोईरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत इनारगांव का है, यहां चैत्र नवरात्रि में जहां मां दुर्गा की पूजा पाठ की जा रही है. वहीं गांव के मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन चल रहा है. बताया जाता है कि रविवार की देर शाम माता सीता के स्वयंवर का मंचन चल रहा था जिसमें धनुष तोड़ने के लिए कई लोग आ रहे थे. वहीं भीड़ के बीच अपनी और अपने रामलीला कमेटी की हनक दिखाने और जनता में कौतूहल मचाने के लिए पेटू राजा को बुलडोजर के माध्यम से मंच पर लाया जा रहा था.

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?
रामलीला देखने गए शिवम शुक्ला और अंकित सेठ ने बताया कि रामलीला में प्रभु श्रीराम और सीता स्वयंवर का मंचन था जिसमें सूबे के मुखिया योगी बाबा का बुलडोजर भी था. जिस कारण वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी औप स्वयंवर में बुलडोजर से मंच के पास जाते वक्त अचानक चालक का जेसीबी से नियंत्रण हट गया. बेकाबू जेसीबी ने झालर-ट्यूबलाइट की पोल को उखाड़ते हुए बैंड बाजे के समूह को भी अपनी चपेट में ले लिया, कई लोग तो मरते मरते बचे है.

प्रत्यक्षदर्शी मेजर गौतम और संतोष गौतम ने बताया कि रामलीला में बैंड बाजा बजाने वाले आगे आगे चल रहे थे. तभी जेसीबी बेकाबू हो गया जिससे मौके पर मौजूद भारी भीड़ में अफरा तफरी मच गई लेकिन दुर्भाग्यवश बैंड वालों के साथ कुछ अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए. इस दुर्घटना में डंकापुर निवासी बैंड बाजा बजाने वाले रमेश गौतम गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और प्रयागराज में भर्ती है. हालांकि इस मामले में पुलिस किसी भी तरह का बयान देने से बचती नजर आई.

ये भी पढ़ें: हरियाणा के चुनावी दंगल में जीरो पर आउट हुए चंद्रशेखर आजाद, अखिर क्यों हो गए फ्लॉप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
अयोध्या से होगी चंपत राय की विदाई? राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 3 नामों पर होगा विचार
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
चंपत राय रहेंगे या जाएंगे? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की आज अहम बैठक
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget