एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा ने बनाया उपचुनाव 2024 का प्लान, बीजेपी और बसपा दोनों के लिए राह नहीं आसान!

भदोही में सपा के अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में सभी दस सीटों पर चुनाव निष्पक्ष हुए तो इंडिया गठबंधन में सपा ही जीतेगी. 

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने एक बैठक के दौरान भाजपा को खूब खरी खोटी सुनाते हुए बड़ा आरोप लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में मिर्जापुर, फूलपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस और मेरठ में अधिकारियों की मिलीभगत से सपा प्रत्याशियों को जबरदस्ती हराया गया है.आगामी विधानसभा उप चुनाव में ईमानदारी दिखाई गई तो सभी दस विधानसभा सीटों पर इंडिया एलायंस का कब्जा रहेगा और साइकिल ही दौड़ेगी. भाजपा की योगी मोदी की डबल इंजन की सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है वो अब पीडीए के साथ है. 

भदोही के ज्ञानपुर में पटेल नगर स्थित एक लॉन में समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान मान स्तंभ स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने पार्टी नेताओं संग बृहद चर्चा कर पार्टी के लोगों को संयम बरतने की हिदायत दी है. वहीं भाजपा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष काफी हमलावर दिखाई दिए है. श्याम लाल पाल ने कहा कि संविधान एवं आरक्षण को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी कृत संकल्पित है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हमारे देश प्रदेश के महापुरुषों ने जो सपना देखा था. उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी कुचल रही है. 

क्या बोले श्याम लाल पाल
वहीं समाजवादी पार्टी के यूपी अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा को घेरते हुए कहा की 2024 के लोकसभा आम चुनाव में भाजपा सरकार और आयोग के लोगों ने धांधली कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को साजिश कर हराया गया है. अभी 2024 तो झांकी है, 2027 के विधानसभा आम चुनाव में जनता पूर्ण रूप से सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है. प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव में सभी दस सीटों पर चुनाव निष्पक्ष हुए तो इंडिया गठबंधन में सपा ही जीतेगी. 

'युवा वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा'
श्याम लाल पाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बाबा साहब ने आरक्षण को संवैधानिक दर्जा 1950 में दिया था. उनका उद्देश्य हजारों सालों से उनकी संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व देना था लेकिन भाजपा की सरकार में आरक्षण को अमल न करके उसे समाप्त किया जा रहा है. श्याम लाल पाल ने कहा कि पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों को आरक्षण का लाभ न मिले, इसलिए भाजपा की सरकार सरकारी नौकरियां नहीं ला रही है. युवा वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है. समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, सड़क से सदन तक इसका पुरजोर विरोध कर आम जनता के साथ खड़ी है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या कांड पर 'पोस्टर वार' तेज, योगी सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- कहां है बाबा का बुलडोजर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget