एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन, सांसद ने कर दिया बड़ा दावा

Miranpur By Election: कांग्रेस पार्टी ने पश्चिमी यूपी की मीरापुर सीट से अपनी दावेदारी ठोक कर समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है. कांग्रेस ने सांसद इमरान मसूद को मीरापुर का पर्यवेक्षक बनाया है.

UP By Election 2024: कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए पश्चिमी यूपी की महत्वपूर्ण सीट मीरापुर पर अपना मजबूत दावा ठोक दिया है. कांग्रेस को लगता है कि यूपी में 10 सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में मीरापुर ही ऐसी सीट है जिससे यूपी में बड़ा संदेश जाएगा. कांग्रेस के इस दावे ने समाजवादी पार्टी के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है. सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद मीरापुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं.

उन्होंने मीरापुर सीट का पूरा रिपोर्ट कार्ड बनाकर कांग्रेस नेतृत्व को भेज दिया है. सांसद इमरान मसूद का कहना है कि मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में ये सीट कांग्रेस के खाते में आ जाए तो बात बन जाएगी. उन्होंने दावा किया है कि इस सीट पर माहौल कांग्रेस के पक्ष में ज्यादा बेहतर है और कांग्रेस इस सीट पर रिकॉर्ड भी बना सकती है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीरापुर विधानसभा सीट पर पूरा होमवर्क कर लिया है. 

पर्यवेक्षक के तौर पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्ट कर वो डाटा भी जुटा लिया है जो जीत की कहानी लिखने के लिए काफी है. करीब तीन लाख 18 हजार से ज्यादा मतदाता वाली मीरापुर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख 20 हजार से ज्यादा मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. लोकसभा चुनाव में जिस तरीके के नतीजे आए उससे भी इंडिया गठबंधन बेहद उत्साहित है.

कांग्रेस नेता इमरान मसूद का कहना है कि मुस्लिम, दलित, अगड़े और पिछड़ों सबको साथ लेकर कांग्रेस का हाथ यहां सबसे ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है. उनका साफ कहना है कि इंडिया गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के खाते में आनी चाहिए, यहां के मजबूत समीकरण के दम पर हमने अपना दावा ठोका है और दावा ही नही ठोका है हम ये सीट बड़े अंतर से जीतकर भी दिखाएंगे.

मीरापुर से कांग्रेस ने ठोका दावा 
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि मीरापुर में कांग्रेस के लिए इस समय बेहतर माहौल है, क्योंकि यहां की जनता बीजेपी से ज्यादा नाराज है और ये नाराजगी लोकसभा में सबने देख भी ली है, ऐसे में मीरापुर सीट पर यदि कांग्रेस के हाथ के साथ प्रत्याशी मैदान में उतरेगा तो उसका बड़ा संदेश जाएगा. कांग्रेस की तरफ वैसे भी अब जनता नई उम्मीदें लगाए बैठी है और हमें इन उम्मीदों को समझना होगा. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ये भी कहा कि आखिरी फैसला तो पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन मीरापुर का पर्यवेक्षक होने के नाते मैंने पूरा रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया है और इस सीट पर मजबूत दावा ठोका है.

इमरान मसूद के दावे ने सपाइयों की नींद जरूर उड़ा डाली है, क्योंकि सपा के कई दिग्गज नेता लखनऊ और दिल्ली की परिक्रमा कर रहें हैं, टिकट की रेस जीतने के लिए हर दाव चल रहें हैं, ऐसे में इमरान मसूद के दावे ने उनकी नींद जरूर उड़ा दी है. हालांकि ये तय अखिलेश यादव और राहुल गांधी को करना कि मीरापुर सीट किसे दी जाए और किसे नहीं. इमरान मसूद ने ये भी दावा किया है कि इंडिया गठबंधन इस बार बहुत मजबूत है और 10 सीट पर हम मजबूती से चुनाव लडेंगे और जीत की नई कहानी लिखेंगे.

ये भी पढे़ं: उत्तराखंड: 'देव भूमि में धर्म परिवर्तन, अतिक्रमण, भूमि जिहाद...' सीएम धामी की दो टूक, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
सवा बीघा जमीन के लिए जिंदा बच्चे को बताया मृत! SDM ने दिए जांच के आदेश
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई
'वीडियो से छेड़छाड़ कर रची साजिश', IAS रिंकू सिंह राही ने दी सफाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget