एक्सप्लोरर

यूपी की इस सीट पर तुर्क मुसलमानों के सामने BJP का राजपूत दांव हिट? एग्जिट पोल में सपा है फेल 

UP By Election Exit Poll: तुर्क मुसलमानों के वर्चस्व वाली इस सीट पर बीजेपी ने मुस्लिम राजपूतों को साधने का बड़ा दांव खेला और इस सीट से रामवीर सिंह ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की वोटिंग पूरी हो गई है और अब मतगणना 23 नवंबर को होगी. उससे पहले जारी हुए एग्जिट पोल का रिजल्ट बीजेपी की अधिकतर सीटों पर जीत दिखा रहा है. इसी बीच यूपी की एक सीट की चर्चा अधिक हो रही है, उस विधानसभा सीट का नाम है कुंदरकी.

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी उपचुनाव की 9 सीटों में 6 पर भाजपा, एक सीट पर रालोद और 2 सीटों पर सपा लीड करती दिख रही है. इस एग्जिट पोल में कुंदरकी सीट पर बीजेपी जीतती हुई दिख रही है, मतलब साफ है कि बीजेपी का तुर्क मुसलमानों की सीट पर राजपूत दांव हिट होता हुआ दिखाई दे रहा है. हालांकि इस सीट की असली तस्वीर रिजल्ट आने के बाद ही साफ होगी.
 
तुर्क मुसलमानों के वर्चस्व वाली सीट है कुंदरकी 

पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद जिले की कुंदरकी सीट का गणित सबसे अलग है, इस सीट पर मुस्लिम आबादी अधिक है और इसी वजह से इस सीट पर अल्पसंख्यक ही बहुसंख्यक हैं. तुर्क मुसलमानों के वर्चस्व वाली इस सीट पर बीजेपी ने मुस्लिम राजपूतों को साधने का बड़ा दांव खेला और इस सीट से रामवीर सिंह ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा. बीजेपी प्रत्याशी चुनावी मैदान में जालीदार टोपी और अरबी रुमाल पहनकर वोट मांगते भी दिखे जिसकी काफी चर्चा रही. हैरानी वाली बात है कि इस सीट पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसमें से सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी ही हिंदू बाकी सभी प्रत्याशी मुसलमान थे.

क्या है कुंदरकी में जातीय समीकरण

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर करीब 62 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं, अगर इनकी संख्या देखी जाए तो करीब डेढ़ लाख के है. इसमें सबसे अधिक तुर्क मुसलमान हैं और बाकी अन्य मुस्लिम जातियां है. वहीं मुस्लिम राजपूत वोटर कुंदरकी में 45 हजार के आसपास है. कुंदरकी में या तो तुर्क मुस्लिम उम्मीदवार विधायक बने हैं या फिर सहसपुर बिलारी राजघराने से विधायक बने हैं.  

कौन-कौन था कुंदरकी के चुनावी मैदान में

कुंदरकी सीट के उपचुनाव में सपा ने पूर्व विधायक हाजी रिजवान को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बसपा से रफतउल्ला उर्फ छिद्दा, ओवैसी की AIMIM से मोहम्मद वारिस, चंद्रशेखर आजाद रावण की पार्टी आजाद समाज पार्टी ने हाजी चांद बाबू को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं बीजेपी ने इस सीट पर रामवीर सिंह ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित करके अलग दांव चला है. 
 
क्यों हुआ कुंदरकी में उपचुनाव

सपा के कद्दावर नेता शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके पोते जियाउर्रहमान बर्क ने संभल से लोकसभा सांसद का चुनाव लड़ा और कुंदरकी की अपनी सीट खाली की थी. इस सीट पर साल 2022 में जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव जीता था, तब उन्होंने बीजेपी के कमल कुमार को हराया था.

यूपी उपचुनाव में कितनी सीटे जीतेगी सपा? अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 9 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद में चांद शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
मुरादाबाद में चांद शाह बाबा की मजार पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन को कराया कब्जा मुक्त
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget