एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी जल्द करेगी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, RLD के लिए भी है खुशखबरी

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें कम होने के बाद से बीजेपी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक रही है.

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने पूरी तरह कमर कस ली है और जल्द ही बीजेपी प्रत्याशियों के नाम फाइनल करेगी. इसके साथ ही बीजेपी यूपी उपचुनाव के लिए सहयोगी दलों से भी बातचीत करेगी. कल रविवार (12 अक्टूबर) की शाम यूपी बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक दिल्ली में होनी है और 3-3 नामों का पैनल लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष कल दिल्ली पहुंचेंगे. 

यूपी उपचुनाव के लिए कुछ सीटों पर जैसे अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट पर 4-5 नामों का पैनल तैयार है. यूपी बीजेपी अध्यक्ष के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और संगठन मंत्री मौजूद रहेंगे. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टिकटों पर मंथन होगा.

RLD के खाते में जाएगी मीरापुर सीट 

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट RLD के खाते में जाएगी. बीजेपी 9 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर कल मंथन करेगी. यूपी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है. वहीं बसपा ने भी कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. इसके साथही आजाद समाज पार्टी ने भी कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं.

बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना है उपचुनाव

बता दें कि यूपी उपचुनाव बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है. लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सीटें कम होने के बाद से बीजेपी उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक रही है. साल 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी का उपचुनाव सेमीफाइनल माना जाएगा.

यूपी की इन 10 सीटों पर होगा उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें मिल्कीपुर, ⁠कटेहरी, सीसामऊ, ⁠करहल, ⁠खैर, ⁠मंझवा, ⁠फूलपुर, ⁠गाजियाबाद शहर, ⁠मीरापुर और ⁠कुंदरकी सीट शामिल हैं.

(विशाल पांडेय की रिपोर्ट)

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने BJP वालों को क्यों बताया अपना भाई, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव
'अब तो पूरा देश जान गया है...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget