एक्सप्लोरर

पूर्व सपा सांसद एसटी हसन ने BJP वालों को क्यों बताया अपना भाई, जानें क्या कहा?

UP Politics: समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा कि बांग्लादेश देश के असहाय और कमजोर हिन्दुओं के लिए हिंदुस्तान में सबसे पहले मैंने बयान दिया था.

UP News: संघ प्रमुख मोहन भागवत के हिन्दुओं के एक जुट हो जाने और महाराष्ट्र में बीजेपी शिंदे सरकार के मदरसा टीचरों का वेतन बढ़ाने पर पूर्व सांसद और सपा नेता डॉ एस टी हसन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने संघ और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ प्रमुख का यह बयान देश के लिए बहुत बड़े खतरे वाला है. ये देश में नफरतें पैदा करने वाला है. देश की बड़ी आबादी के बीच दूरियां पैदा करने वाला है. 

पूर्व सांसद ने महारष्ट्र सरकार के मदरसा टीचरों का वेतन बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि अल्लाह ने भाजपा वालों का दिल बदल दिया है. वह भी तो हमारे भाई हैं, हमारे देश के हैं. हम से अलग नहीं हैं. अब हिन्दू भाई भी कहते हैं कि बहुत हो गया, अब मुसलमानों को मत सताओ. उन्होंने कहा कि मुसलमानों की इतनी बड़ी आबादी को भाजपा कैसे नजरंदाज कर सकती है. भले यह वोटों के लिए उन्होंने किया है लेकिन फैसला स्वागत योग्य है. 

यूएनओ जाने की सलाह
सपा के पूर्व सांसद ने कहा कि संघ प्रमुख ने देवों के बारे में भी उल्टी बात कर दी है, क्या देव भी भेदभाव करते हैं? वह कमजोर असहाय और गरीबों का साथ नहीं देते हैं? ऊपर वाला तो हमेशा कमजोरों, असहाय और गरीबों की मदद करता है. बांग्लादेश देश के असहाय और कमजोर हिन्दुओं के लिए हिंदुस्तान में सबसे पहले मैंने बयान दिया था और उनकी मदद के लिए हमें इस मामले में यूएनओ जाना चाहिए था. 

उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख बांग्लादेश का नाम लेकर देश के हिन्दुओं को डरा रहे हैं. यहाँ तो सिर्फ 20 फीसदी मुसलमान हैं क्या ये 80 प्रतिशत हिन्दुओं पर हावी हो सकते हैं? ये बेबुनियाद बाते हैं. पूर्व सांसद ने कहा कि क्या सिर्फ हिन्दू एकजुट रहे? मुसलमान एकजुट न हों? सिख एकजुट न हों? और ईसाई एकजुट न हों? आखिर आरएसएस कब तक हमारे हिंदू भाइयों को डराती रहेगी और बीजेपी को वोट दिलाती रहेगी.

'खाने में थूकने और पेशाब करने का विरोध करें मुस्लिम धर्मगुरु, वो मौन हो जाते हैं'- बाबा रामदेव

ये खेल बंद होना चाहिए- एसटी हसन
सपा नेता ने कहा कि चुनाव आते ही ये इस तरह के बयान देते हैं. अब ये खेल बंद होना चाहिए. उनको तो यह कहना चाहिए था कि सब देशवासियों को एकजुट हो जाना चाहिए और विदेशी ताकतों का मुकाबला एकजुटता से करना चाहिए और हमें देश को आगे बढ़ाना है. 

डॉ एसटी हसन ने कहा कि आज पूरी दुनिया में जंग के हालात हैं. ऐसे में हम सब को एकजुट होकर देश प्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने संघ प्रमुख के बयान को भाजपा के लिए वोटों का ध्रुवीकरण करने और देश को कमजोर बनाने वाला बताया है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget