एक्सप्लोरर

हंगामे के बीच विधानसभा में बजट के प्रस्ताव पास, सरकार पर बरसा विपक्ष, कहा-सत्र जल्द खत्म करना लोकतंत्र की हत्या

यूपी विधानसभा और विधान परिषद में बजट के प्रस्तावों को पास कर दिया गया है. वहीं, विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि, इतनी जल्दी सत्र समाप्त करना सही नहीं है.

लखनऊ: विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान विभागीय बजट आज पास कराने पर नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि सदन को कम दिन चलाना लोकतंत्र की हत्या है. सदन को कम से कम 10 मार्च तक चलाया जाए. जो शेडयूल पहले जारी किया गया था उसी के तहत चलाया जाए.

विपक्ष ने कहा- सरकार तानाशाही कर रही है

राम गोविंद चौधरी ने कहा कि हम बजट तो पास करेंगे, क्योंकि ये यूपी की जनता के लिये है. वहीं, दूसरी ओर लालजी वर्मा ने कहा कि ये सरकार तानाशाही कर रही है. हम इसका विरोध करते हैं और हम मांग करते हैं कि, सदन 10 मार्च तक चलाया जाए. वहीं नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह पहली बार ऐसा सदन है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में पहली बार चुनकर आने वाले विधायकों की संख्या काफी ज्यादा है. सरकार का यह कदम पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोकतंत्र की संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं. जब प्रदेश में राम राज्य स्थापित है तो सरकार को आय व्यय की मांगों पर चर्चा कराने से भागना नहीं चाहिए.''

सपा-बसपा ने किया वॉकआउट

वहीं, दूसरी ओर सदन में विपक्ष की ओर से जमकर हंगामा किया जा रहा है. इतना ही नहीं, विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है. वहीं, सपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया है. बसपा ने भी सदन से वॉकआउट कर दिया है. बता दें कि, आज विधानसभा में प्रश्नकाल नहीं हो रहा है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज से चार दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर

वहीं, दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार से चार दिन के पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे. उनका ये दौरा 4 मार्च से 8 मार्च तक चलेगा.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड सरकार आज पेश करेगी आखिरी बजट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget