एक्सप्लोरर

योगी सरकार के बजट में गंगा की सफाई का विशेष ध्यान, नल कनेक्शन पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

UP Budget 2025-26: योगी सरकार ने आज पेश बजट में किसानों और प्रदेश में जल संकट पर विशेष ध्यान दिया है. "मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना" के तहत 1100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

UP Budget 2025: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में ग्रामीण जलापूर्ति और नमामि गंगे परियोजना के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है. 

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 2.34 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है. योगी सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी 2.67 करोड़ ग्रामीण परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए 4500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जो सामुदायिक अंशदान के रूप में जल जीवन मिशन के तहत खर्च किए जाएंगे.

'महिलाओं और बच्चों मिलेगी राहत'
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस अवसर पर कहा, "जो कंठ तरसते रहे पानी को हमेशा, बुझ जाए उनकी प्यास तो समझो बसंत है." उन्होंने कहा कि गांवों में पीने के पानी की कमी से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को होती थी, जिन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था. अब नल कनेक्शन मिलने से उन्हें राहत मिली है.

STP के लिए 14,823 करोड़ बजट
गंगा नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) सहित कुल 67 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनकी कुल लागत 14 हजार 823 करोड़ रुपये है. इनमें से 39 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि बाकी परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है.

इसके तहत सरकार ने गंगा में गंदे पानी का प्रवाह रोकने और जल शुद्धिकरण के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया है. इससे गंगा और उसकी सहायक नदियों का जल पहले की तुलना में काफी स्वच्छ हुआ है.

लघु सिंचाई के लिए 1100 करोड़
योगी सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए "मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना" के तहत 1100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है. इससे किसानों को अपने खेतों में आसानी से पानी उपलब्ध होगा और वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकेंगे.

'गंगा की सफाई में ऐतिहासिक बजट'
योगी सरकार का यह बजट गांवों और छोटे किसानों के लिए जल संकट दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हर ग्रामीण घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने, गंगा की सफाई और सिंचाई सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए यह बजट ऐतिहासिक साबित होगा.

उत्तर प्रदेश सरकार जल संरक्षण, गंगा सफाई और ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यह बजट ग्रामीण परिवारों, किसानों और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. सरकार की कोशिश है कि हर घर में स्वच्छ जल पहुंचे और कोई भी परिवार पानी की कमी से परेशान न हो.

ये भी पढ़ें: UP Budget 2025: यूपी में 4 नए एक्सप्रेसवे बनाएगी योगी सरकार, बजट में किया ऐलान, जानें- क्या है तैयारी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget