एक्सप्लोरर

UP Board Result 2020: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, इन्होंने किया टॉप

इस बार दसवीं की परीक्षा में बड़ौत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया. 12वीं की परीक्षा में भी बड़ौत के ही अनुराग मलिक ने 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया.

लखनऊ, शैलेष अरोड़ा। यूपी बोर्ड के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट को लेकर इंतजार शनिवार को खत्म हो गया. डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने लोक भवन में दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया।. इस बार दसवीं की परीक्षा में बड़ौत की रिया जैन ने 96.67 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया. 12वीं की परीक्षा में भी बड़ौत के ही अनुराग मलिक ने 97 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया. डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने कहा की मेधावियों को एक-एक लाख का नकद पुरस्कार और टेबलेट या लैपटॉप दिए जाएंगे. इसके अलावा मेधावियों के घर तक पक्की सड़कें बनवाई जाएंगी. रिजल्ट की बाद दिनेश शर्मा ने मेधावियों से वीडियो कॉल पर बात की और उनको बधाई दी. इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने मेधावियों से परीक्षाओं को लेकर फीडबैक लिया और यह भी जाना कि वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं. मेधावियों से उनकी पढ़ाई करने की स्ट्रेटजी पर भी बात की. यूपी बोर्ड रिजल्ट एक नज़र में हाईस्कूल में बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज की रिया जैन ने 96.67 फीसदी अंको के साथ किया टॉप हाईस्कूल में कुल 30,24,480 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 27,72,656 परीक्षा में शामिल हुए हाईस्कूल में कुल 23,09,802 यानी 83.31 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88 और बालिकाओं के 87.29 फीसदी है 2019 में 10वीं का रिजल्ट 80.07 फीसदी था जबकि इस बार ये 83.31 फीसदी रहा इंटरमीडिएट में बड़ौत के श्रीराम एसएम इंटर कॉलेज के अनुराग मालिक ने 97 फीसदी अंको के साथ किया टॉप इंटरमीडिएट में कुल 25,86,339 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें से 24,84,479 परीक्षा में शामिल हुए इंटरमीडिएट में कुल 18,54,099 यानी 74.63 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 68.88 और बालिकाओं का 81.96 फीसदी है 2019 में 12वीं रिजल्ट 70.06 फीसदी था जो इस बार 74.63 रहा
बतादें कि इस बार छात्र छात्राओं को पहले डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट और बाद में ओरिजिनल दिए जाएंगे डिजिटल मार्कशीट व सर्टिफिकेट 1 जुलाई से प्रधानाचार्य के माध्यम से जारी की जाएंगी. वहीं ऑटिजिनल मार्कशीट व सर्टिफिकेट 15 जुलाई के बाद कॉलेजों को दिए जाएंगे जहां से उनका वितरण छात्र छात्राओं को होगा. पहली बार यूपी बोर्ड ने 12वीं में भी कम्पार्टमेंट की व्यवस्था लागू की है। यानी अगर कोई छात्र एक विषय मे फेल है तो दोबारा परीक्षा दे सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'
लखनऊ-गोरखपुर जलभराव पर अखिलेश ने BJP को घेरा, बोले- 'भाजपाई भ्रष्टाचार...'
मुजफ्फरनगर के 26 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, 7 को उम्रकैद
मुजफ्फरनगर के 26 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला, 7 को उम्रकैद
महोबा: 38 घंटे की बारिश से बीजा नगर का संपर्क टूटा, सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर
महोबा: 38 घंटे की बारिश से बीजा नगर का संपर्क टूटा, सड़कों पर नाव चलाने को मजबूर

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली समेत जानें देश के मौसम का हाल
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
बारिश से बेहाल रवि किशन का 'स्पेन', सांसद का घर भी डूबा, फूटा लोगों का गुस्सा
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं, वीडियो वायरल
एयरपोर्ट पर न्यू रेड हेयर लुक में दिखीं ऐश्वर्या राय, स्टाइलिश अंदाज में छाईं
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
UNSC में स्थायी जगह के लिए रूस ने भारत का दिया साथ, जर्मनी-जापान क्या बोले?
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
ओडिशा में भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा, 70 हजार लोगों को किया शिफ्ट
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
बाथरूम का शीशा बार-बार हो रहा धुंधला, नहाने से पहले करें ये काम
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
रेशम की खेती कैसे करें किसान, जानें इसमें कितनी कमाई?
Embed widget