एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिये आवेदन तारीख आगे बढ़ी, परीक्षा शुल्क समेत जरूरी जानकारी के लिये पढ़ें ये खबर

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिये आवेदन तिथि बढ़ा दी गई है. यही नहीं शुल्क जमा करने के लिये भी बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किये हैं.

प्रयागराज. यूपी बोर्ड की 2021 में होनी वाली परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है. अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिये 30 सितंबर तक आवेदन लिये जाएंगे. वहीं, कक्षा 10 व 12 में प्रवेश और परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त से बढ़कर 21 सितंबर कर दिया गया है.

ये हैं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथियां

नये निर्देश के तहत संस्था के मुखिया द्वारा सभी विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से 7 सितंबर की बजाय 21 सितंबर तक कोषागार में जमा कर सकते हैं. इसके अलावा कोषागार में जमा किए गए शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि अब 30 सितंबर होगी.

देर से जमा करने पर विलंब शुल्क

21 सितंबर के बाद 100 रुपए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में 28 सितंबर तक जमा करना होगा. विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना और विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन अपलोड होगी. एक अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2020 के बीच वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड विद्यार्थियों के विवरणों की जांच होगी. वहीं, विद्यार्थियों के विवरणों में किसी प्रकार का संशोधन 6 से 15 अक्टूबर के बीच किया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी बोले- पूरी क्षमता के साथ कोविड-19 अस्पतालों को किया जाए संचालित, मृत्यु दर में लाई जाए कमी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
गाजीपुरः तीसरी के छात्र की स्कूल में करंट से मौत, बंदरों के लिए लगाए गए थे तार
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं
गोरखपुर में बनेगा 9वां कल्याण मंडपम, मिलेंगी मॉडर्न सुविधाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर CJP का बड़ा ऐलान - 'अगर पुलिस रोके तो...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget