एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षा: फिरोजाबाद के 107 केन्द्रों पर होंगी परीक्षाएं, प्रयोगात्मक एग्जाम हुआ शुरू

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फिरोजाबाद जनपद में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर 74 हजार परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे.

Firozabad News: 24 फरवरी से होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर फिरोजाबाद जनपद में बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. जनपद भर में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 74000 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे. फिरोजाबाद जनपद में बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रयोगात्मक परीक्षण शुरू हो गई है. जनपद भर के माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षाएं दे रहे हैं.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस बार परीक्षकों को नए निर्देश जारी किए गए हैं. प्रयोगात्मक परीक्षा लेने वाले परीक्षक अब सेल्फी लेकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ऐप पर अपलोड करेंगे और परीक्षा केंद्र के भीतर से ही प्रयोगात्मक परीक्षा के नंबर परीक्षार्थियों को देंगे. फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है.

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी
सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा दी गई है. जिला विद्यालय निरीक्षक के मुताबिक जनपद भर में चार राजकीय, 48 अशासकीय सहायता प्राप्त और 55 वित्त विहीन विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इन परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल के 37319 और इंटरमीडिएट के 36960 परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे. बनाए गए 107 परीक्षा केंद्रों में 6 संवेदनशील और चार अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र है जिनकी निगरानी गंभीरता से की जाएगी. 

जिला विद्यालय निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया की सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरा के जरिए की जा रही है. इसके लिए जिला पंचायत भवन में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो की 107 कंप्यूटर्स से कनेक्ट रहेगा. सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव फीडिंग लगातार की जाएगी. किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसलिए परीक्षा के दौरान 3 घंटे लगातार जनरेटर के जरिए विद्युत व्यवस्था की गई है. सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है‌. 

यह भी पढ़ें- AMU में 'बीफ बिरयानी' परोसने पर बढ़ा विवाद, अब दो छात्रों समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget