एक्सप्लोरर

AMU में 'बीफ बिरयानी' परोसने पर बढ़ा विवाद, अब दो छात्रों समेत 3 के खिलाफ FIR दर्ज

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीफ बिरयानी परोसने पर विवाद हो गया है. जिसके बाद इस मामले में दो छात्रों और चीफ प्रोवोस्ट समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू ) के सर शाह सुलेमान हॉल में रविवार को दोपहर के भोजन में कथित रूप से 'बीफ बिरयानी' परोसने संबंधी परिपत्र जारी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.  पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों और चीफ प्रोवोस्ट समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस थाने में भमोला पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार धामा ने छात्र मोहम्मद फैयाजुल्लाह और मुजस्सिम अहमद तथा हॉल प्रोवोस्ट प्रोफेसर एफआर गौहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि घटना आठ फरवरी की है और करणी सेना ने इस संबंध में ज्ञापन दिया है. उन्होंने कहा, 'हमने मामले को गंभीरता से लिया है और मामले की जांच की जा रही है.'

करणी सेना की शिकायत पर कार्रवाई

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हुआ है, जिसमें कहा गया है कि एएमयू के सुलेमान हॉल में बीफ पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही उन्हें एएमयू से निष्कासित किए जाने की मांग की है. परिपत्र को लेकर एएमयू प्रशासन ने रविवार को स्पष्ट किया था कि इसमें 'टाइपिंग की गलती' है और आश्वासन दिया था कि जिम्मेदार लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

एएमयू प्रशासन ने कहा, 'मामला हमारे संज्ञान में लाया गया था. हमने पाया कि परिपत्र खाने के मेन्यू के बारे में था. हालांकि, इसमें टाइपिंग की स्पष्ट गलती थी. परिपत्र को तुरंत वापस ले लिया गया क्योंकि इस पर कोई आधिकारिक हस्ताक्षर नहीं था, जिससे इसकी प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हो रहा था.' प्रशासन ने कहा 'हमारे प्रोवोस्ट ने (परिपत्र जारी करने के लिए) जिम्मेदार दो वरिष्ठ छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. हम विश्वविद्यालय के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं.’’

सहारनपुर में जिलाधिकारी के दफ्तर कैसे बनी अवैध मस्जिद? प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget