एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025: मुरादाबाद में बने 108 परीक्षा केंद्र, 79 हजार 457 छात्र-छात्राएं देंगे एग्जाम

Moradabad News: मुरादाबाद में यूपी  बोर्ड परीक्षा के लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं,  यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10 वीं और 12वीं कक्षा के कुल 79 हजार 457 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं.

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं, यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं और 12वीं कक्षा के कुल 79 हजार 457 छात्र छात्राएं इस परीक्षा में सम्मलित हो रहे हैं. बोर्ड परीक्षाओं के लिए मुरादाबाद जिले में कुल 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जिनमें 4500 टीचर्स की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है. प्रत्येक सेंटर पर पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है. पहली पाली में परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स सुबह 7 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. इसके पहले रविवार को भी स्कूलों में पूरा दिन परीक्षा की तैयारियां होती रहीं.

डीआईओएस ऑफिस में भी रविवार में रूटीन की तरह ही काम हुआ, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने किसी भी स्थान पर सामूहिक नकल की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. नकल को रोकने और परीक्षा में पारदर्शिता के लिए DIOS ने उड़नदस्तों का गठन किया है. परीक्षा की तैयारियों की वजह से रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सुबह से रोज की तरह खुला रहा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने सुबह नौ बजे परीक्षा को जिले के सभी केंद्र व्यवस्थापक से संपर्क करना शुरू कर दिया था. रविवार को ही 9 केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी में संशोधन किया गया था.

CCTV से की जा रही परीक्षा केंद्रों की निगरानी
परीक्षाओं की निगरानी के लिए कुल 5 सचल दल बनाए गए हैं. पहले सचल दल में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय सर्वेश सिंह और सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा शामिल हैं. दूसरे सचल दल में डॉयट के प्रवक्ता शामिल रहेंगे. DIOS ऑफिस में परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जिससे जिले के 108 परीक्षा केंद्रों को CCTV कैमरों से कनेक्ट किया गया है. सभी 108 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा के दौरान लगातार निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में 8 सिस्टम लगाए गए हैं. परीक्षा कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा. सभी परीक्षा केंद्रों के सभी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों को CM योगी ने दी शुभकामनाएं, बता दिया सफलता का मूलमंत्र

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget