एक्सप्लोरर

बिना नकल और धांधली के यूपी बोर्ड परीक्षा खत्म, 49 फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, इन्हें मिला नोटिस

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं आज संपन्न हो गईं. इस बार परीक्षा केंद्रों पर अवैधानिक कार्य करते हुए की छात्रों को पकड़ा गया. नकल रोकने के लिए सरकार ने सख्त इंतजाम किए थे.

Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सख्त निर्देशों के तहत 12 मार्च 2025 को यूपी बोर्ड परीक्षा-2025 पूरी तरह नकलमुक्त और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई. सरकार ने परीक्षा को निष्पक्ष और शुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए और नकल माफिया को पूरी तरह निष्क्रिय कर दिया.

परीक्षा के दौरान सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 8,140 परीक्षा केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षा कक्षों और परिसरों में 2.91 लाख से अधिक वॉयस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए. इस दौरान प्रयागराज मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित कर 24×7 निगरानी की गई.

नकल पर योगी सरकार सख्त
सरकार ने परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की धांधली रोकने के लिए विशेष टीमें गठित कीं. 19 जिलों के 24 परीक्षा केंद्रों पर मानक संचालन प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया. 5 जिलों के 5 परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध गतिविधियां पाई गईं, जबकि 17 जिलों के 20 परीक्षा केंद्रों के CCTV बंद होने पर तत्काल कार्रवाई की गई.

उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. पहली बार सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट उपलब्ध कराए गए, जिससे किसी आकस्मिक परिस्थिति में तुरंत परीक्षा कराई जा सके.

सोशल मीडिया पर पैनी नजर
उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली रोकने के लिए QR कोड, क्रमांक संख्या और सिलाईयुक्त उत्तर पुस्तिकाएं चार अलग-अलग रंगों में छापी गईं. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर विशेष टीमों के जरिये कड़ी नजर रखी गई और फर्जी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई.

इस बार सरकार ने हर स्तर पर सतर्कता और माइक्रो प्लानिंग के जरिए परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण बनाया. परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, शिक्षा विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बनाकर सख्त निगरानी की.

परीक्षा के दौरान हुई घटनाओं का  विवरण
इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल करते हुए 30 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. इसके साथ दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते 49 छद्म परीक्षार्थियों को पकड़ा गया. इस दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिका लिखे जाने की दो घटनाएं भी सामने आईं. इसी तरह प्रश्न पत्रों के पूर्व प्रकटन की घटना और प्रश्न पत्रों के रॉन्ग ओपनिंग की कोई घटना सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी मिली जमानत, पत्नी नसीम सोलंकी बोलीं- 'ईद से पहले मिली ईदी'

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
'पीएम के माता-पिता का अपमान उचित नहीं', खरगे के 'बाप' वाले बयान पर बोली RLD
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
UP चुनाव: बसपा को झटका! सपा में शामिल होंगे मायावती के करीबी पूर्व IAS
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन
योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावरहाउस बनेगी ‘पीतल नगरी’ मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में मंथन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget