एक्सप्लोरर

पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी मिली जमानत, पत्नी नसीम सोलंकी बोलीं- 'ईद से पहले मिली ईदी'

Irfan Solanki Bail: सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. उन्हें दो मामलों में जमानत मिल गई है, जिसके बाद उनकी पत्नी और विधायक नसीम सोलंकी का बड़ा बयान सामने आया है.

Kanpur News Today: रमजान का पाक महीना चल रहा है. हर मुसलमान इन दिनों खुद को ज्यादा से ज्यादा इबादत में मसरूफ रखता है. इस दौरान रोजेदार खुदा से अपने गुनाहों की मुआफी और हर मुराद पूरी करने की दुआ मांगता है. रमजान के इस पवित्र मौके को कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी भी खाली नहीं जाने देना चाहती हैं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी विधायक नसीम सोलंकी अपने पति और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के जेल जाने के बाद लगभग दो साल से परेशान हैं. नसीम सोलंकी और उनका परिवार पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की जेल से बाहर आने की लगातार दुआएं कर रहा है. 

इरफान सोलंकी को बड़ी राहत
रमजान के पवित्र माह में उनकी दुआएं असर लाईं और महज तीन दिनों के भीतर इरफान सोलंकी को कोर्ट से दो मामलों में जमानत मिल गई है. नसीम सोलंकी के पति को रंगदारी और फर्जी आधार कार्ड से जुड़ा मामले बड़ी राहत मिली है. पति को जमानत मिलने के बाद विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि उन्हें रमजान के महीने में ईद से पहले ईदी मिल गई है. 

साल 2022 में कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में एक मामले में सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी पर आगजनी और प्लॉट कब्जाने के आरोप लगे थे. इसके बाद उन पर गैंगस्टर और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हुए. पुलिस कार्रवाई के चलते उन पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर शहर छोड़ने का भी आरोप लगा. 

लगातार कानूनी पचड़ों में फंसने के कारण इरफान सोलंकी लंबे समय से महाराजगंज जेल में बंद हैं. उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर उपचुनाव लड़ा और जीत हासिल कर विधायक बनीं.

भाई को भी मिली जमानत
इससे पहले पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इरफान सोलंकी पर चल रहे रंगदारी और फर्जी आधार कार्ड के मामले में कोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है. इस मामले में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान को भी बड़ी राहत मिली है. 

पति इरफान सोलंकी को जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी विधायक नसीम सोलंकी ने कहा, "रमजान के पाक महीने में उनका पूरा परिवार रोजे से है और खुद उनके पति इरफान सोलंकी भी जेल में रोजे से हैं." उन्होंने कहा, "हम सब लोग लगातार दुआ कर रहे थे और रमजान के पाक महीने में ईद से पहले उन्हें खुशी मिल गई."
 
'हमारी दुआएं कुबूल हुईं'
सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा, "हमारी दुआएं कुबूल हो गई हैं. रमजान का महीना उनके लिए मुबारक साबित हुआ." अब पूर्व विधायक पर महज एक मामला बचा है, जिसमें उन्हें जमानत मिलनी बाकी है और वो है गैंगस्टर धारा में. इरफान सोलंकी की जमानत की खबर उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

फिलहाल दो मामलों में जमानत मिलने के बाद भी इरफान सोलंकी अभी जेल में ही रहेंगे, लेकिन परिवार के साथ इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी की उम्मीदें अब बढ़ गई हैं. विधायक नसीम सोलंकी और उनके परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही इरफान सोलंकी अन्य मामलों में भी राहत मिल जाएगी और वह जेल से रिहा होकर उनके साथ होंगे.

ये भी पढ़ें: होली 2025: यूपी पुलिस ने कसी कमर, संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट, संभल में ऐसी रहेगी सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget