एक्सप्लोरर

UP Board 2025: प्रयागराज में बोर्ड एग्जाम के चौथे दिन डेढ़ लाख से ज्यादा स्टूडेंट गैर हाज़िर, नकल करते पकड़ी गई छात्रा

UP News: यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन प्रयागराज में डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र गैर हाजिर रहे. बोर्ड एग्जाम के चौथे दिन एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई.

UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का सोमवार को चौथा रहा, बोर्ड एग्जाम के चौथे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है. पहली पाली में हाई स्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान व गणित की महत्वपूर्ण परीक्षा थी, जबकि दूसरी पाली में हाई स्कूल की संगीत और इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षाएं थी. यूपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक दोनों पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए 2401586 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे. हालांकि इनमें से 164746 स्टूडेंट अनुपस्थित रहे. सोमवार को परीक्षा में दोनों पालियों में 2236840 स्टूडेंट ही शामिल हुए. 

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के मुताबिक आज हुई परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई है. बोर्ड सचिव का दावा है कि कहीं से किसी गड़बड़ी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. आज एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई है. 24 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षा में अब तक कुल 10 स्टूडेंट नकल करते हुए पकड़े गए हैं. सोमवार को कुल आठ मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इनमें से पांच एफ आई आर दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाइयों के खिलाफ दर्ज कराई गई है. इसके अलावा एक एक मुकदमा केंद्र व्यवस्थापक - प्रबंधक और अन्य के खिलाफ दर्ज कराया गया है.

अब तक कुल 29 एफआईआर कराई गईं दर्ज 
यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब तक कुल 29 एफ आई आर दर्ज कराई गई है. प्रदेश के दूसरे हिस्सों की तरह बोर्ड के मुख्यालय वाले जिले प्रयागराज में भी आज की परीक्षा बिना किसी विवाद या गड़बड़ी के संपन्न हुई है. डीआईओएस पीएन सिंह खुद कंट्रोल रूम के जरिए जिले में बनाए गए 335 परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. 

डीआईओएस पीएन सिंह के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रयागराज जिले को 8 जोन, 8 सुपर जोन और 33 सेक्टर में बांटा गया है. सुपर जोन में एसडीएम, जोन में तहसीलदार और सेक्टर लेवल पर बीडीओ वा नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया गया है. उनके मुताबिक जिले स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम में 35 अध्यापकों व सहायकों की तैनाती की गई है. इसके अलावा नकल व अन्य गड़बड़ी को पकड़ने के लिए नौ सचल दस्ते बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: यूपी में सर्दी की विदाई, अब बढ़ेगी गर्मी, अगले दो दिन तेज हवाओं का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget