अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी माता शांता की ओर से राखी भेजी जाएगी. खास बात ये है कि ये राखियां केले के तने से तैयार की गई हैं.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रक्षाबंधन को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं. भगवान राम की बड़ी बहन माता शांता की ओर से देश के प्रमुख संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को रक्षा सूत्र भेजा जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी राखी भेजी जाएगी.
वहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी माता शांता की ओर से राखी भेजी जाएगी. खास बात ये है कि ये राखियां केले के तने से तैयार की गई हैं.
यह भी पढ़ें: देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देश के प्रमुख लोगों तक पहुंचेगी राशि
रक्षाबंधन के पर्व पर अयोध्या से देश के प्रमुख लोगों तक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश पहुंचाने की तैयारी है. भगवान राम की बड़ी बहन माता शांता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को रक्षा सूत्र भेजा जाएगा. इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी माता शांता की ओर से राखी भेजी जाएगी.
श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान की ओर से पहल
यह पहल श्रृंगी ऋषि सेवा संस्थान की ओर से की जा रही है. संस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह की ओर से राखियां भेजी जा रही हैं. इन राखियों को साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिमंत्रित किया. धार्मिक मान्यता के मुताबिक माता शांता का विवाह श्रृंगी ऋषि से हुआ था. इसी धार्मिक परंपरा से जुड़ी मान्यता के आधार पर रक्षाबंधन पर माता शांता की ओर से रक्षा सूत्र भेजने की परंपरा निभाई जा रही है.
केले के तने से तैयार की गयीं राखियां
खास बात ये है कि इन राखियों को केले के तने से तैयार किया गया है. पहले देश के प्रमुख नेताओं को राखियां भेजी जाएंगी और इसके बाद भगवान श्रीराम को भी माता शांता की ओर से रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा. इस पूरी पहल के जरिए अयोध्या की धार्मिक परंपरा और रक्षाबंधन के भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को एक साथ जोड़ा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस























