एक्सप्लोरर

यूपी में सर्दी की विदाई, अब बढ़ेगी गर्मी, अगले दो दिन तेज हवाओं का अलर्ट, जानें- मौसम का हाल

UP Weather Today: मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभाग पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में आज मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद सर्दी की विदाई शुरू हो गई है और अब गर्मी की आहट आने लगी है. पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने लगा है और कोहरा व धुंध भी कहीं दिखाई नहीं दे रही. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने लगेगी. जिसके चलते मार्च महीने मे ही अप्रैल-मई वाली गर्मी झेलनी पड़ सकती है. आज 4 फरवरी के बात करें तो मौसम विभाग ने प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की भविष्यवाणी जारी की है. बुधवार से तेज हवाओं से परेशानी बढ़ सकती है. अगले एक हफ्ते ऐसी ही मौसम रहने का अनुमान हैं. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के दोनों संभाग पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में आज मौसम शुष्क रहेगा. दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस होगी, जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है. वहीं बुधवार 5 मार्च से तेज हवाए चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 5-6 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान प्रदेशभर में तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है. प्रदेश में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी. इसके बाद एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा. 

अगले एक हफ्ते में किसी भी तरह की बारिश या बादलों का अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं आएगा. इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट का अनुमान है. 

रमजान के बीच यूपी में लाउडस्पीकर उतारने के मामले में बोलीं मायावती- मुसलमानों के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार

वाराणसी में सबसे गर्म रहा दिन
यूपी में पिछले 24 घंटों में वाराणसी जनपद सबसे अधिक गर्म रहा. यहां सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 30.8, फुर्सतगंज और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार गर्मी जल्दी शुरू हो जाएंगी. मार्च महीने से ही गर्मी लोगों को पसीना निकाल सकती है. इस बार लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने रिकॉर्ड गर्मी का अनुमान जताया है. जिसमें तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार तक जा सकता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget