एक्सप्लोरर

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत

भदोही में 100 रुपये को लेकर मां-बेटे में विवाद हुआ. नाराज बेटा रेलवे ट्रैक की ओर भागा तो उसे बचाने दौड़ी मां ट्रेन की चपेट में आ गईं. हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर घायल है.

यूपी के भदोही जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां सिर्फ 100 रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक नाराज होकर रेलवे ट्रैक की तरफ भाग गया. बेटे को बचाने के लिए मां भी उसके पीछे दौड़ पड़ीं. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

यह हादसा गुरुवार (20 अगस्त) शाम करीब साढ़े 7 बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ. मृतका की पहचान चक भुईधर, चौरी निवासी 45 वर्षीय शिवकुमारी देवी पत्नी रामसागर राजभर के रूप में हुई है. शिवकुमारी देवी स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकत्री थीं.

'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां

परिजनों के मुताबिक, शिवकुमारी देवी की बड़ी बेटी पुष्पा का जीवन ज्योति हॉस्पिटल में ऑपरेशन से प्रसव हुआ था. उसने एक बच्ची को जन्म दिया था. शिवकुमारी बेटी और नवजात को खाना पहुंचाने अस्पताल गई थीं. इस दौरान उनका 20 वर्षीय बेटा विशाल राजभर भी वहां मौजूद था.

बताया जा रहा है कि विशाल ने मां से 100 रुपये मांगे. मां ने उस समय पैसे नहीं होने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. परिजनों के अनुसार, विशाल नशे की हालत में था. विवाद बढ़ने के बाद उसने ट्रेन से कटने की बात कही और अस्पताल से निकलकर रेलवे ट्रैक की ओर भाग गया.

बेटे को बचाने पहुंची मां, खुद ट्रेन की चपेट में आईं

विशाल को रेलवे ट्रैक की तरफ भागता देख शिवकुमारी देवी भी उसके पीछे दौड़ पड़ीं. वह इंदिरा मिल रेलवे ट्रैक तक पहुंच गईं. इसी दौरान ट्रेन आ गई. बेटे को बचाने की कोशिश में विशाल तो किसी तरह ट्रेन की चपेट में आने से बच गया, लेकिन शिवकुमारी देवी ट्रेन की चपेट में आ गईं.

हादसे में उनका बायां हाथ और पैर कट गया. गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं विशाल के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है.

बेटे को BHU ट्रॉमा सेंटर किया गया रेफर

हादसे के बाद पुलिस ने घायल विशाल को इलाज के लिए महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. विशाल ने 12वीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद वह मुंबई में मजदूरी करने चला गया था और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था.

शिवकुमारी देवी के परिवार में पति रामसागर राजभर, दो बेटे और तीन बेटियां हैं. छोटा बेटा राहुल 16 साल का है और कक्षा 11 में पढ़ता है. बेटियां प्रिंस 18 वर्ष और प्रिया 17 वर्ष की हैं. दोनों अभी अविवाहित हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति भी सामान्य बताई जा रही है. रामसागर राजभर चौरी रेलवे फाटक के पास अंडे की दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाते हैं.

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया. शिवकुमारी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि हादसे की परिस्थितियों और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget