एक्सप्लोरर

UP Board 12th Result 2022: प्रतापगढ़ में 12वीं में रवि और आस्था ने किया टॉप, जानें- क्या बनना चाहते हैं दोनों

UP Board 12th Result 2022: रवि वीणा पाणि शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक सतीश कुमार मिश्रा का बेटा है. रवि अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है.

UP Board 12th Result 2022: यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रतापगढ़ (Pratapgarh) जिले में टॉप करने वाले रवि प्रकाश मिश्रा (Ravi Kumar Mishra) ने राज्य के भी टॉपरों में स्थान हासिल किया है. रवि प्रकाश ने संयुक्त रूप से 92.60 प्रतिशत अंकों के साथ 8वीं रैंक हासिल की है. रवि प्रकाश पट्टी इलाके के सुल्तानपुर बॉर्डर के बींद में स्थित वीणा पाणि शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज का छात्र है. रवि प्रकाश और ग्रामीण परिवेश में रहने वाले दूसरे छात्रों ने भी पूरे प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है.

रिजल्ट आने के बाद कॉलेज से लेकर पूरे इलाके से रवि को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. यही नहीं कालेज में जश्न का माहौल है. इस कॉलेज के लिए ये कोई पहला मौका नहीं है, जब किसी छात्र ने टॉप किया है. इससे पहले साल 2020 में भी इसी कॉलेज के इंटर के छात्र रोशन चौरसिया ने उत्तर प्रदेश के टॉप टेन जगह बनाई थी और 9वीं रैक के साथ जिले में टॉपर रहा था. टॉपर रवि प्रकाश को कॉलेज संचालक सतीश सिंह ने बुलाया और प्राचार्य रणजीत सिंह के साथ मिलकर मिठाई खिलाई. साथ ही कॉलेज के स्टाफ ने भी बधाई दी.

यूपी के टॉप टेन की सूची में आस्था सिंह का नाम भी शामिल

गौरतलब है कि टॉपर रवि प्रकाश इसी कॉलेज में शिक्षक सतीश कुमार मिश्रा का बेटा है. रवि अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों को देते हुए बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता है. दूसरी तरफ शहर के साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज की आस्था सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल करके उत्तर प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है. आस्था मेडिकल की पढ़ाई करके कार्डियोलॉजिस्ट बनना चाहती है, क्योंकि उसके नाना की मौत हार्ट अटैक से हुई थी. आस्था का कहना है कि देश मे कार्डियोलॉजी के डॉक्टरों की काफी कमी है और वह नहीं चाहती कि लोग कार्डियक डिजीज से मौत के शिकार बने.

आस्था ने हाईस्कूल में हासिल की थी 85 प्रतिशत अंक

आस्था दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी है. पिता योगेंद्र प्रताप सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और खुद की पैथोलॉजी चलाते हैं. वहीं आस्था की मां ग्रेजुएट है और गृहिणी है, जिनके मार्गदर्शन में आस्था की मेधा परवान चढ़ी. आस्था ने हाईस्कूल में 85 प्रतिशत अंक हासिल की थी, जिसके बाद उसने अपनी मेहनत और ज्यादा बढ़ा दी. उसने इंटर की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के टॉपरों में शामिल होकर जिले का गौरव बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें-

Success Story: ठेला लगाने वाले के बेटे आकाश ने 10वीं में गोरखपुर किया टॉप, IAS बनकर एजुकेशन सिस्टम में सुधार का है सपना

UP Board Result 2022 Scrutiny: यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी फॉर्म भरने की तारीख का किया ऐलान, जानें- क्या है प्रॉसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget