एक्सप्लोरर

UP BJP President List: मेरठ में बीजेपी जिलाध्यक्ष कौन? आज नहीं होगा नाम का ऐलान!

UP News: उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में आज जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं होगा. यह जानकारी सूत्रों ने दी है. सूत्रों के अनुसार सिर्फ महानगर अध्यक्ष की घोषणा होगी.

UP BJP Presdeint List: उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेसब्री से जिलाध्यक्ष पद पर नए चेहरे का इंतजार है. इस बीच जानकारी मिली है कि रविवार, 16 मार्च को सिर्फ महानगर अध्यक्ष के पद पर नाम का ऐलान होगा. 

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय कार्यालय पर आज मंथन के बाद घोषणा होगी. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी सलिल विश्नोई अपनी टीम के साथ घोषणा करेंगे. सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा और सह चुनाव अधिकारी राखी त्यागी की तीन सदस्यीय टीम भी इस दौरान मौजूद रहेगी. दोपहर करीब दो बजे की महानगर अध्यक्ष की घोषणा जाएगी.

जिलाध्यक्ष की घोषणा होल्ड कर दी गई है. आज सिर्फ महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा. ताजा जानकारी के बाद मेरठ में दावेदारों के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं हैं.

सूत्रों के अनुसार बीजेपी आज यूपी में 80-85 जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है. जो लोग जिलाध्यक्ष बनेंगे उनकी उम्र 45 से 60 के बीच होगी. 60 साल से ज्यादा वाले लोगों को लिस्ट में जगह नहीं मिलन के आसार हैं.

2027 के चुनाव पर नजर
यूपी में जिलाध्यक्षों की सूची का इंतजार फरवरी से ही जारी है. इस बीच कहा गया कि महाकुंभ के बाद लिस्ट आएगी. फिर जानकारी दी गई कि होली के बाद सूची जारी होगी. ऐसे में प्रदेश के कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा होता जा रहा था. 

लिस्ट को लेकर पहले अनुमान जताया जा रहा था कि प्रदेश स्तर से सूची जारी होगी लेकिन बीते दिनों महेंद्र नाथ पांडेय की ओर से एक पत्र जारी कर कहा गया कि सभी जिलों में चुनाव अधिकारी ही अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे.

बीजेपी अपनी इस लिस्ट के जरिए साल 2027 के चुनाव को साधने की भी तैयारी में है.(सनुज मिश्रा के इनपुट के साथ)

केदारनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध? चारधाम यात्रा से पहले विधायक ने कर डाली बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozabad News: ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
फिरोजाबाद में बड़ा हादसा, ब्लोअर मशीन में फंसकर मजदूर की दर्दनाक मौत, 4 घंटे तक फंसा रहा शव
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
Firozabad News: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग
फिरोजाबाद: युवती ने प्रेमी संग मिलकर दादा को मार दिया, शव को गड्ढे में डालकर लगा दी आग

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़? VHP को लेकर कसा तंज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच मौलाना रशीदी ने याद दिलाए कौनसे 1400 करोड़, VHP को लेकर कसा तंज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
Anshula Kapoor Chooda Ceremony: भाई अर्जुन कपूर के गले लग खूब रोईं अंशुला कपूर, सामने आई इनसाइड फोटोज
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
प्रशांत किशोर ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद, उपचुनाव में RJD-कांग्रेस से लेंगे मदद? बोले- 'हम लोग…'
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget