एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के धूर्त वाले बयान पर भड़के भूपेंद्र चौधरी, जानें क्या बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव के धूर्त वाले बयान पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का चरित्र हिन्दू विरोधी है जो उनके बयानों और स्वभाव में प्रदर्शित होता है.

Amethi News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक-दूसरे पर बयानबाजी तेज है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए ही ऐसी भाषा का प्रयोग किया जिस पर सब हैरान हैं. वहीं अब अखिलेश यादव के धूर्त वाले बयान पर यूपी के बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी पलटवार किया है. 

समाजवादी पार्टी का चरित्र हिन्दू विरोधी

अमेठी में सामुहिक सदस्यता अभियान में शामिल होने पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के धूर्त वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सनातन धर्म को कलंकित करने का काम किया है. हमारे साधु संतों और महापुरुषो के बारे में उनके किस प्रकार के विचार रहे हैं, ये जग जाहिर है. बीजेपी नेता ने कहा कि अयोध्या में कार सेवकों पर नरसंहार करना, समाजवादी पार्टी का चरित्र हिन्दू विरोधी है जो उनके बयानों और स्वभाव में प्रदर्शित होता है.

क्या बोले थे अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था-"भाषा से पहचानिए असली संत महंत, साधू वेष में घूमते धूर्त अनंत." वहीं उनके इस पोस्ट पर यूपी की सियासी हलचल तेज है. उनके इस पोस्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पलटवार किया था.

डिप्टी सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"सपा मुखिया अखिलेश यादव आप कांग्रेस के मोहरा और राहुल गांधी के दरबारी बनने के बाद से भाषा की मर्यादा भूल गए हैं और आपके बयानबाजी से केवल संपूर्ण संत समाज का ही नहीं प्रदेश की 25 करोड़ जनता का भी अपमान हो रहा है. ऐसे बयान के लिए आप सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें. आपकी भाषा ही सपा को समाप्त वादी पार्टी बनायेगी."

Kundarki By Election 2024:: चंद्रशेखर आजाद ने की चौथे प्रत्याशी की घोषणा, कुंदरकी से इस चेहरे पर लगाया दांव

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget