एक्सप्लोरर

UP BJP Candidates List: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह पर बीजेपी ने जताया भरोसा, जौनपुर सीट से दिया टिकट

UP BJP Candidates List 2024: जौनपुर सीट से बीजेपी को आखिरी बार 2009 में जीत हासिल हुई थी. हालांकि इस सीट को जीतने का प्रयास जारी है और उसने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं.

UP News: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश (Utta Pradesh) के लिए लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. यूपी ने 51 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. इनमें से कई सीटों पर प्रत्याशियों को रिपीट भी किया गया है. वहीं, जौनपुर सीट से महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह (Kripa Shankar Singh) को टिकट दिया है. कृपाशंकर सिंह ने 2021 में बीजेपी ज्वाइन की थी. इसके पहले वह कांग्रेस में थे. वह मूल रूप से जौनपुर से ताल्लुक रखते हैं और राजपूत समाज से आते हैं.

कृपाशंकर सिंह ने 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को लेकर एनडीए की नीति का विरोध करने पर कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था. वह 2004 में महाराष्ट्र में मंत्री बनाए गए थे उस वक्त राज्य में कांग्रेस की सरकार थी. वह मुंबई के सांताक्रुज क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. वर्ष 2008 से 2012 के बीच वह मुंबई कांग्रेस के चीफ रह चुके हैं. कांग्रेस छोड़ने के दो साल बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. बीजेपी ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी दी थी. बीजेपी ने उन्हें गुजरात के 10 जिलों का प्रभारी बनाया गया था. इसके अलावा बीजेपी ने महाराष्ट्र में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था. 

1999 के बाद से जौनपुर में चुनाव नहीं जीत पाई है बीजेपी
जौनपुर लोकसभा सीट से फिलहाल बसपा के श्याम सिंह यादव सांसद हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कृष्ण प्रताप सिंह को हराया था. श्याम सिंह यादव को 440192 वोट मिले थे.  बीजेपी ने आखिरी बार इस सीट पर 1999 में चुनाव जीता था जब स्वामी चिन्मयानंद जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. उसके बाद से एक चुनाव समाजवादी पार्टी ने जीता. इसके बाद लगातार तीन चुनाव में यह सीट मायावती की पार्टी बसपा के खाते में गई.

ये भी पढ़ें- UP BJP Candidates List 2024: सपा के गढ़ में बीजेपी ने इस नेता पर जताया भरोसा, कन्नौज से दिया टिकट, बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन

 

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
UP चुनाव के प्रभारी बनाए गए विनोद तावड़े
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान भेजा पैसा, ATS ने किया गिरफ्तार
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
CM योगी आदित्यनाथ बोले- 'ड्रग्स के साथ स्मार्टफोन के नशे से बचें युवा'
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget