एक्सप्लोरर

BJP विधायक पर आरोप- SDM को जड़ा थप्पड, अब अखिलेश यादव बोले- ‘हिस्सा-बांट’ पूरे प्रदेश का...

Banda News: यूपी के बांदा में बालू लदे ओवरलोड ट्रैकों को छुड़वाने के लिए खनन माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को घेर कर हमला बोल दिया था. इस मामले को लेकर अब अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है.

Banda News: यूपी के बांदा में बालू लदे ओवरलोड ट्रैकों को छुड़वाने के लिए खनन माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को घेर कर हमला बोल दिया और एसडीएम पर ओवरलोड बालू से लदे ट्रकों को छुड़ाने के लिए दबाव बनाने लगे थे. इस दौरान उन्होंने ड्राइवर पर हमला भी किया जिस पर वह बाल बाल बच गया पुलिस ने एसडीएम के ड्राइवर की तहरीर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी चार नामजद और करीब 25 -30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.दावा है कि विधायक ने कथित तौर पर एसडीएम को थप्पड़ मारा.

अब इस मामले के बीच समाजवादी पार्टी चीफ अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार किया है. सपा चीफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए कई ट्वीट किए हैं और बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने घटनाओं की तस्वीर शेयर करते हुए सवाल खड़े किए हैं.

सपा चीफ ने बीजेपी पर खड़े किए सवाल
अखिलेश यादव ने विधायक प्रकाश द्विवेदी मामले का एक पोस्ट शेयर कर बीजेपी सरकार से कई सवाल किए हैं. उन्होंने लिखा, 'भाजपा राज में उप्र में ये हो क्या रहा है, भाजपाई इंजन बनाम डिब्बा हो रहा है, भाजपाई नेता बनाम अधिकारी हो रहा है, अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है.'

इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा ⁠सत्ता सजातीय बनाम आम समाज हो रहा है, भाजपाई बनाम ⁠बेरोजगार युवा हो रहा है, भाजपाई बनाम किसान हो रहा है⁠, भाजपाई बनाम कारोबारी हो रहा है⁠⁠ और भाजपाई बनाम महिला हो रहा है'. भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने चारों तरफ से कानून व्यवस्था पर घेरा है.

प्रदेश के लिए हानिकारक हैं ये परिस्थितियां- अखिलेश
अखिलेश यादव ने इसी घटना को लेकर अपने दूसरे ट्वीट में भी सरकार को जमकर घेरा है. उन्होंने लिखा है कि, 'दो में से एक ही बात हो सकती है या तो ये मुख्यमंत्री के ‘संज्ञान’ में हो रहा है या ‘अज्ञान’ में मतलब उन्हें पता ही नहीं है, ये दोनों ही परिस्थितियां प्रदेश के लिए हानिकारक हैं.

सहारनपुर से लेकर सोनभद्र-मिर्ज़ापुर तक, यूं तो पूरे प्रदेश में ही अवैध खनन जारी है लेकिन इससे सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बुंदेलखंड क्षेत्र है. चंबल जैसी संरक्षित नदी भी इसका अपवाद नहीं है. नदियां तो जीवन देती हैं, भाजपाई कम-से-कम नदियों को तो अपने लालच और भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़ाएं. भाजपा के भ्रष्टाचार के गोरखधंधे का ‘हिस्सा-बांट’ पूरे प्रदेश का ‘बंटाधार’ कर रहा है. उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा कि भाजपा जाए तो चैन आए!' बता दें एसडीएम के साथ मारपीट के इस मामले फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में चार नामजद व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Input By : अभयन निगम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget