एक्सप्लोरर

UP News: आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोप में दो गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर शेयर करते थे कट्टरपंथी पोस्ट

UP ATS: यूपी एटीएस ने सोशल मीडिया के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ाने वाले पोस्ट शेयर करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है, ये आतंकी विचारधारा से प्रभावित थे.

Lucknow ATS Arreat Two Accused: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने कट्टरपंथी विचारधारा वाले सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post) के माध्यम से आतंकवादी संगठनों की विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इनमें से एक आरोपी कश्मीर (Kashmir) में एक आतंकवादी (Terrorist) के संपर्क में भी था. आरोप है कि ये दोनों सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी विचारधारा की पोस्ट शेयर करते थे और आतंकी विचारधारा को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे थे. 

एटीएस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘इनमें से एक आरोपी गोंडा जिला का रहने वाला है. इसका नाम सद्दाम शेख हैं. जबकि दूसरा कश्मीर का रहने वाला है, जिसका नाम रिजवान खान है. एटीएस के मुताबिक सद्दाम शेख बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में काम करता था. सद्दाम सीमा पार से आतंकवादी संगठनों और दहशतगर्दों से काफी प्रेरित था और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थके बनना चाहता था. यहीं नहीं इस विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए वो अक्सर सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी सोच वाली पोस्ट भी शेयर करता था.

यूपी एटीएस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एटीएस के मुताबिक आरोपी सद्दाम को सोशल मीडिया मंच पर नफरत फैलाने वाले कट्टरपंथी पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सद्दाम सोशल मीडिया मंच पर कश्मीर के एक आतंकवादी के संपर्क में भी था. एटीएस की एक अन्य टीम ने कश्मीर के मूल निवासी रिजवान खान को गिरफ्तार किया. वह उन्नाव में एक मांस प्रसंस्करण कारखाने में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था.

बयान के मुताबिक, रिजवान खान आतंकवादी समूहों से प्रेरित है और सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी पोस्ट के माध्यम से उनकी विचारधारा को बढ़ावा देता था. लखनऊ के एटीएस थाने में रिजवान और सद्दाम के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई है. एटीएस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि ये दोनों किन-किन के संपर्क में थे. 

ये भी पढे़ं- Kedaranth: केदारनाथ मंदिर परिसर में लड़की ने किया प्रेमी को प्रपोज, घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी, वीडियो वायरल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
'यूपी के एक नेता ने कहा था नकल करना हमारा जन्मसिद्ध अधिकार...', सीएम योगी ने साधा निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget