एक्सप्लोरर

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष पहुंचा बनारस, स्थानीय नेताओं से की ये अपील

Varanasi News: ज्ञानवापी केस के मुस्लिम पक्षकारों ने दावा किया कि कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने बनारस के मौजिज लोगों से शांति का पैगाम देने का आग्रह किया है.

Gyanvapi Case: वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर मामले की सुनवाई जिला कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जारी है. इसी बीच मंगलवार (26 सितंबर) को ज्ञानवापी मामले के मुस्लिम पक्षकार वाराणसी (Varanasi) के प्राचीन मंदिर के महंत, पूर्व मंत्री व सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे.

पक्षकारों की ओर से ज्ञानवापी मामले में उनसे हस्तक्षेप व मदद की अपील करते हुए कहा गया है कि कोर्ट का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा, लेकिन कुछ लोगों द्वारा शहर की गंगा जमुना तहजीब और माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. इसलिए प्रबुद्धजनों को ज्ञानवापी मामले में अपने संदेश और एकता भाईचारे के पैगाम को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए.

सलामत रहे शहर की गंगा जमुना तहजीब 

ज्ञानवापी मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष की तरफ से अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेटरी एस. एम. यासीन और शहर ए मुफ्ती अब्दुल बातिन नोमानी ने संकट मोचन मंदिर के महंत प्रोफेसर विश्वम्भरनाथ नाथ मिश्र से मुलाकात की. जहां उन्होंने इस मामले को लेकर काशी के गंगा जमुना तहजीब को सलामत रखने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की. 

पूर्व मंत्री से की मुलाकात

इसके अलावा पक्षकारों ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद वीरेंद्र सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कहा कि ज्ञानवापी मामले को लेकर इन पक्षकारों ने हमसे मुलाकात की है और हम उनका स्वागत करते हैं. इस मामले में सुनवाई चल रही है.

कोर्ट का निर्णय सभी को मान्य होगा

उन्होंने कहा कि पक्षकारों के साथ-साथ हम भी इस बात को स्वीकारते हैं कि कोर्ट का इस मामले में जो कुछ भी निर्णय होगा वह हम सभी को मान्य होगा, लेकिन कुछ लोगों की ओर से इस मामले की आड़ में माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. माहौल को खराब होने से बचाने के लिए एकता अमन का पैगाम देने वाले लोगों से लगातार मुलाकात की जा रही है.

बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसकी आड़ में बीजेपी शहर के अमन चैन को खराब करने का प्रयास कर रही है. लोगों की आस्था और भावनाओं से जुड़ा ये गंभीर मामला कोर्ट में है और कोर्ट का इस मामले पर जो कुछ भी निर्णय होगा वह दोनों पक्षों के साथ-साथ सभी को स्वीकार्य होगा. दूसरी तरफ हिंदू पक्ष ने इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी मध्यस्थता के मूड में नहीं है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में 27 सितंबर से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, सिरमौर में करेंगे बड़ी जनसभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
'नाम आरिफ और 'लक्ष्मीजी ढाबा' नहीं चलेगा', नेम प्लेट विवाद पर साध्वी प्राची
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रुका, सपा नेताओं ने किया धन्यवाद
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून एक्टिव, सभी जिलों में वज्रपात, भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Embed widget