एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी में 2022 के बाद इन नेताओं के आए बुरे दिन! सजा के साथ विधायकी से भी खोना पड़ा हाथ

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2022 में योगी 2.0 की सरकार आने के बाद सबसे ज्यादा विधायकों को अयोग्य ठहराया गया है. पिछले तीन सालों में छह विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत में हलचल देखने को मिल रहा है. हालांकि पार्टी से निकाले जाने के बाद भी इनकी विधायक जारी रह सकते हैं क्योंकि इन पर दल बदल कानून लागू हो नहीं हो पाएगा. साल  2022 के बाद यूपी के सियासत पर नजर डाली जाए तो बीते कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यूपी में सबसे ज्यादा विधायकों पर गाज गिरी है. 

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक छह विधायकों की विधानसभा सदस्यता किसी न किसी वजह से रद्द हो चुकी है. इनमें इनमें तीन विधायक विपक्षी समाजवादी पार्टी से जुड़े थे जबकि तीन विधायक बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए के सदस्य रहे हैं. हालमें विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने का ये सबसे ज्यादा का आंकड़ा है. 

आजम खान: 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर सीट से जीत दर्ज की थी लेकिन, योगी सरकार के पहले कार्यकाल में आजम खान के खिलाफ कई मुकदमें भी चल रहे थे. चुनाव के बाद आजम खान को साल 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान हेट स्पीच मामले दोषी ठहराया गया, जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई. 

विक्रम सैनी: नवंबर 2023 में मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विक्रम सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े मामले में दो साल की सजा सुनाई गई. सजा के एक महीने बाद विक्रम सैनी को भी अयोग्य घोषित कर दिया गया. जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए और रालोद समर्थित मदन भैया ने चुनाव जीता. ये चुनाव आरएलडी ने सपा के साथ मिलकर लड़ा था. 

अब्दुल्ला आजम: फरवरी 2023 में रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक रहे अब्दुल्ला आज़म को भी एक मामले में दोषी ठहराया गया. जिसमें उन्हें दो साल की सजा हुई. साज के बाद उनकी विधायकी भी चली गई और इस सीट पर बीजेपी-अपना दल सोनेलाल के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज की. 

रामदुलार गोंड: सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा से बीजेपी विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग लड़की से रेप मामले में 25 साल की सश्रम सजा सुनाई गई, जिसके बाद यूपी विधानसभा के सदस्य के तौर पर उन्हें भी अयोग्य घोषित कर दिया गया. 

इरफान सोलंकी: कानपुर की सीसामऊ सीट से विधायक इरफ़ान सोलंकी भी एक महिला की जमीन पर अवैध कब्जा करने और आगजनी के मामले में दोषी पाए गए और कोर्ट ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई. जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई. इस सीट पर हुए उपचुनाव में इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की. 

अब्बास अंसारी: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को भड़काऊ भाषण मामले में दोषी ठहराया गया. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई जिसके बाद मई 2025 में अब्बास अंसारी को भी अयोग्य घोषित कर दिया गया. अब्बास अंसारी ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा से विधायक थे.  

UP Politics: सपा ने बागियों को खुद दे दी बड़ी राहत! खुद इस्तीफा न दिया तो नहीं जाएगी विधायकी, जानें- क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget