एक्सप्लोरर

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति का अयोध्या, मथुरा, काशी पर बड़ा बयान, जानिए क्या बोलीं

उन्नाव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जनता से माफी और प्रियंका गांधी पहले राजस्थान की महिलाओं को दिलवाएं न्याय.

उन्नाव: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में सियासत गरमाने लगी है. इसी कड़ी में उन्नाव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी राजनीतिक दलों पर निशाना साधा है. साध्वी ने कहा कि पहले अखिलेश यादव जनता से माफी मांगें. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी, अपने पिता के किए की माफी अखिलेश यादव को मांगनी होगी. वहीं उन्होंने प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रियंका पहले राजस्थान में महिलाओं को न्याय दिलवाएं.

अखिलेश मांगे पिता के किए की माफी - साध्वी

साध्वी निरंजन ज्योति देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज की कथा कार्यक्रम के लिए उन्नाव पहुंची थीं. जहां उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पत्रकरों से उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा तीनों जगहों पर मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाई गई. अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश और सपाई पहले कारसेवकों और जनता से माफी मांगें. मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थीं और कहा था कि मुझे इससे ज्यादा गोलियां भी चलवानी पड़ती तो कष्ट ना होता.

अखिलेश यादव मथुरा में बनवाए मंदिर - साध्वी

निरंजन ज्योति ने कहा कि अगर अखिलेश कृष्ण के वंशज हैं तो मथुरा आइए, हम कुछ नहीं कहेंगे. मथुरा में कृष्ण मंदिर बनवाइए. हम आन्दोलन करके, गोलियां खाकर, गालियां खाकर फिर कोर्ट में मुकदमा लड़कर यहां तक पहुंचे हैं तब मंदिर बन रहा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम तुम्हें गाली नही देंगे, कुछ नहीं कहेंगे. सपा, बसपा मंदिर तो बनवाएं. सपा-बसपा का नारा था, 'मिले मुलायम कांशीराम, हवा में उड़ गए जय श्रीराम', अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.

प्रियंका राजस्थान की महिलाओं को दिलवाएं न्याय - साध्वी

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अगर महिलाओं की हितैषी हैं तो पहले राजस्थान की महिलाओं को न्याय दिलवाएं. राजस्थान में दलित उत्पीड़न पर ना प्रियंका गांधी कुछ बोलीं, ना अखिलेश और न मायावती कुछ बोली हैं. साध्वी ने कहा कि सारा मानवाधिकार, सभी पार्टियां केवल उत्तर प्रदेश में ही आती हैं, क्या उनकी पश्चिम बंगाल में जाने की हिम्मत नहीं है.

पीएम मोदी ने 80 करोड़ लोगों को दिया राशन

साध्वी यहीं नहीं रुकी और कहा कि महाराष्ट्र में संतों की हत्या हुई कोई नहीं बोला, क्या वो भारत के लोग नहीं थे. तब मानवाधिकार कहां गया था, प्रियंका और राहुल सभी सेक्युलर हैं तो कहां गए. पहले घंटों लाइट नहीं आती थी, अब सभी जगह लाइट आ रही है. अब किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है, लोग अपने मां-बाप को भोजन नहीं करा पाते थे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी अब 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Bihar Crime: बेगूसराय में व्यवसायी के घर 50 लाख का डाका, बंधक बनाया, विरोध करने पर युवक को चाकू भी मारा

UP Election 2022: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी की दूसरी बैठक में 200 बिंदुओं पर हुई चर्चा, 22 को दिल्ली बैठक में तय होगा एजेंडा

 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget