एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी विधायक का भड़काऊ बयान, कहा- यूपी में शाहीन बाग बनाने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार

UP Election 2022: बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि योगी सरकार में उसका रास्ता तय हो चुका है, जो दूसरों की जान लेकर दंगा कराना चाहता है. ऐसे लोंगो को धरती पर रहने का अधिकार नहीं है.

एमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर अब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh)ने भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि यूपी को शाहीनबाग बनाने की हिम्मत करने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार है. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में असदुद्दीन ओवैसी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताया था. उन्होंने कहा था कि चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायी सुन लें, अगर प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करेंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती के साथ निपटना जानती है.

दंगा कराने वालों को धरती पर रहने का अधिकार नहीं

कृषि कानूनों के वापस लिए जाने की पीएम मोदी की घोषणा के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के बाराबंकी में सीएए-एनआरसी को भी वापस लेने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रदर्शनकारी सड़कों पर लौट आएंगे और यहां भी शाहीनबाग बना देंगे.

UP Election 2022: बीजेपी की B-टीम का आरोप झेलने वाले असदुद्दीन ओवैसी को योगी ने बताया समाजवादी पार्टी का एजेंट

ओवैसी के इस बयान पर बलिया जिले के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने उन्हें आड़े हाथों लिया. बलिया में मीडिया से सुरेन्द्र सिंह ने कहा, ''यूपी को शाहीनबाग बनाने की हिम्मत करने वालों के लिए पोस्टमार्टम हाउस तैयार है. इसके लिए कुछ भी सोचना नहीं है. उन्होंने कहा कि योगी राज में शाहीनबाग बनाने वाले और दंगा कराने वाले, दंगा नहीं करा पाएंगे. दंगा कराने वालों के लिए, जिंदगी की यह सबसे बड़ी भूल साबित होगी.''

बीजेपी विधायक ने कहा कि योगी सरकार में उसका रास्ता तय हो चुका है जो दूसरों की जान लेकर दंगा कराना चाहता है. ऐसे लोंगो को धरती पर रहने का अधिकार नहीं है.

योगी आदित्यनाथ ने भी दी थी चेतावनी

इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''उस व्यक्ति को चेतावनी देता हूं जो सिटीजनशिप एक्ट संशोधन के नाम पर लोगों को भड़काने का काम फिर से कर रहा है. जनता जानती है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी का एजेंट बनकर प्रदेश में प्रवेश कर चुका है. वो लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश अब इस दिशा में आगे बढ़ चुका है, अब दंगा नहीं दंगा मुक्त प्रदेश बन चुका है.'' उन्होंने कहा था, ''चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायी सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती के साथ निपटना जानती है.''

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी के 'शाहीन बाग' बनाने वाले बयान पर भड़के अयोध्या के संत, बताया मानसिक रोगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
मसूरी में ड्रग विभाग की छापेमारी से हड़कंप, कई मेडिकल स्टोर्स में मिलीं खामियां
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
लखनऊ में LDA का चक्कर खत्म, अब ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्ति-सुझाव
कौन बनेगा राम मंदिर का CEO? आज भी होंगे इंटरव्यू, 3 नामों का बनेगा पैनल
कौन बनेगा राम मंदिर का CEO? आज भी होंगे इंटरव्यू, 3 नामों का बनेगा पैनल

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget