एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ब्राह्मणों को लुभाने के लिए बीजेपी ने बनाई समिति, जानिए कौन-कौन नेता हैं समिति में शामिल

UP Election 2022: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी किसी भी कीमत पर ब्राह्मणों की नाराजगी नहीं उठाना चाहती है. इसलिए बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने इस समिति का गठन किया है.

उत्तर प्रदेश के चुनाव में ब्राह्मणों एक बड़ा फैक्टर होता है. इस जाति को कोई भी राजनीतिक दल नाराज नहीं करना चाहता है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी पार्टियां अधिक से अधिक ब्राह्मण नेताओं को अपनी ओर तरफ करना चाहती हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने ब्राह्मणों को अपनी तरफ बनाए रखने के लिए एक समिति बनाई है. यह समिति प्रदेश के सबी 403 विधानसभा सीटों पर ब्राह्मणों से संपर्क कर उन्हें यह बताने की कोशिश करेगी कि बीजेपी सरकार ने उनके लिए क्या-क्या किया है. 

कैसी है योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली?

उत्तर प्रदेश बीजेपी इस बात से इनकार कर सकती है कि योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की वजह से ब्राह्मणों में निराशा है. लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस बात को गंभीरता से लिया है. शीर्ष नेतृत्व ने ब्राह्मणों को यह संदेश देने के लिए कि बीजेपी की सरकारों ने हमेशा से ब्राह्मणों के हितों के लिए काम किया है एक पहल की है. 

UP News: ओमिक्रोन के खतरे के बीच नेताओं के बेतुके बयान जारी, BJP विधायक बोलीं- कोविड शहरों में आता है गांव में नहीं

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश के ब्राह्मण नेताओं के साथ एक बैठक की. उन्होंने प्रदेश की सभी 403 सीटों पर ब्राह्मणों तक पहुंच बनाने के लिए एक समिति का गठन किया है. इसमें राज्य सभा में प्रमुख सचेतक शिव प्रताप शुक्ल, महेश शर्मा, अभिजीत मिश्र और गुजरात के सांसद रामभाई मोकारिया को शामिल किया गया है. इसमें लखीमपुर के सांसद अजय मिश्र टेनी को भी शामिल किया जा सकता है. मिश्र के बेटे पर लखीमपुर की हिंसा में शामिल होने का आरोप है. 

क्या है ब्राह्मणों की नाराजगी?

दरअसल पिछले साल जुलाई में कानपुर में विकास दुबे नाम के एक बदमाश की पुलिस इनकाउंटर में मौत हो गई थी. उसने कथित तौर पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी. इसके बाद से राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा शुरू हो गई कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मण सुरक्षित नहीं हैं. राजनीतिक दलों ने ब्राह्णमों को रिझाने के लिए तरह-तरह की घोषणाएं करनी शुरू कर दीं. इसमें ब्राह्मणों के अराध्य माने जाने पर महर्षि परशुराम की ऊंची मूर्ती लगवाने और उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा प्रमुख थी. इसमें बसपा और सपा सबसे आगे थीं. बसपा ने तो ब्राह्मणों को अपनी ओर करने के लिए प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किए. इस तरह के सम्मेलन आयोजित करने में अन्य दल भी शामिल थे. बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनाव में ब्राह्मणों की नाराजगी उठाने के पक्ष में नहीं है, जिनकी प्रदेश में 10 फीसदी से अधिक की आबादी है. 

Assembly Elections: यूपी के मंत्री का तंज, बोले- इस बार बनी BJP की सरकार तो ओवैसी जेनऊ धारण कर जपेंगे राम नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget