एक्सप्लोरर

Amethi News: अमेठी एसडीएम की अनोखी पहल, खुद ड्राइवर बन सेवानिवृत्त स्टेनो को सम्मान से छोड़ा घर

Amethi News: यूपी के अमेठी में एसडीएम साहब ने अपने स्टेनो फेयरवेल पार्टी देते हुए उसको घर तक छोड़ने के लिए खुद अपनी गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाली और सम्मान के साथ उसको घर तक छोड़ा.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां पर एसडीएम साहब की कार्यशाली से पूरा तहसील क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचा जनपद वाह वाही कर रहा है. दरअसल एसडीएम साहब ने अपने स्टेनो के सेवानिवृत होने के उपरांत आयोजित फेयरवेल पार्टी के बाद स्टेनो को घर तक छोड़ने के लिए सरकारी गाड़ी की ड्राइविंग सीट संभाल लिया और बगल में अपने स्टेनो को बैठा लिया. फिर स्टेनो को ससम्मान उनके घर तक पहुंचाया. 

इस दौरान नायब तहसीलदार सहित तहसील के तमाम राजस्वकर्मी और अधिकारी मौजूद रहे. एसडीएम के इस अनोखी पहल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसकी चर्चा और प्रशंसा चारो तरफ़ हो रही है. दरअसल यह पूरा मामला अमेठी तहसील से प्रकाश में आया है. जहां पर दयाशंकर शुक्ल एसडीएम आशीष कुमार सिंह के स्टेनो पद पर लंबे समय से कार्यरत थे.

एसडीएम खुद बने ड्राइवर
करीब 35 साल की सेवा देने के उपरांत दयाशंकर शुक्ल बीते 30 जून को सेवानिवृत हो गए. उनकी सेवानिवृत्ति के उपलक्ष में अमेठी तहसील में विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया. विदाई समारोह के उपरांत एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने अपने स्टेनों को ससम्मान घर तक पहुंचाने के लिए खुद सरकारी गाड़ी की स्टेरिंग पकड़ ली और स्टेनो को बगल में बैठा लिया. साथ में नायब तहसीलदार प्रशांत सिंह और अन्य राजस्व कर्मी भी दयाशंकर शुक्ल को छोड़ने के लिए उनके घर तक गए. यह दृश्य देखने के बाद तहसील कर्मियों के अंदर खुशी और उत्साह दोनों देखने को मिला.

एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दया सबको शुक्ला जो मेरे स्टेनो के रूप में अधीनस्थ कर्मचारी थे. उन्होंने लंबे समय से हम लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान की है. अब वह सेवानिवृत हो चुके हैं. उनकी सेवाओं को देखते हुए मेरे मन में यह भाव आया कि आज उनको साहब बनाकर घर तक पहुंचाया जाए. इसीलिए मैं खुद ड्राइवर बनते हुए उनको साथ में बिठाकर घर तक छोड़ने गया. हम सब दयाशंकर शुक्ल जी के उज्जवल और मंगलमय भविष्य की कामना करते हैं. मेरे छोटे से कार्य के चलते एक तरफ जहां उनका खुशी महसूस हुई वहीं दूसरी तरफ हमारे अन्य अधीनस्थ कर्मचारी उत्साहित दिखाई पड़ रहे हैं. निश्चित रूप से इस कार्य से अधिकारी और अधीनस्थों के मध्य गैप को खत्म करने का अवसर मिलेगा. 

सेवानिवृत कर्मचारियों ने बताया
लगभग 35 सालों की सेवाएं प्रदान करने के बाद सेवानिवृत हुए दया शंकर शुक्ला ने अपने मन मस्तिष्क पर जोर डालते हुए याद कर बताया कि मैंने एक जिलाधिकारी को इस तरह की सकारात्मक पहल को करते हुए देखा है. शेष सिर्फ खबरों में ही पड़ा है. आज एसडीएम साहब के द्वारा मुझे जो सम्मान दिया गया उसके लिए मैं साहब का अभिभूत हूं.

 दिल की असीम गहराइयों से मैं एसडीएम साहब का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं. साहब खुद एक कर्तव्यनिष्ट, कर्मठ और अच्छे अधिकारी हैं इसीलिए अपने अधीनस्थों के विषय में उनकी सोच भी अच्छी है. साहब के इस कार्य से निश्चित रूप से अन्य कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा जिससे वह और बेहतर तरीके से राजकीय कार्य कर सकेंगे.

Input By : Lokesh Kumar Tripathi
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
'तो CM योगी भी रामलीला मैदान में आकर किसी को हटाने की मांग करें', ऐसा क्यों बोले अखिलेश?
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
पल्लवी पटेल की पार्टी सपा के साथ चुनाव लड़ेगी या नहीं? सामने आया बड़ा अपडेट
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा
महोबा: फायरिंग का किया विरोध तो व्यापारी को अगवा कर मांगे 2 लाख, निर्वस्त्र कर पीटा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget