एक्सप्लोरर

UP Air Pollution: गाजियाबाद के लोनी में दमघोंटू हुई हवा, हालत सबसे ज्यादा खराब, जानें- अन्य जिलों का हाल

UP Air Pollution: यूपी में सर्दी का मौसम आने से पहले ही कई शहरों की हवा बेहद खराब होती जा रही है. इनमें खासतौर से वो जिले शामिल हैं जो राजधानी दिल्ली से जुड़े हुए हैं.

UP Air Quality Index: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अब सर्दी का मौसम दस्तक देने को तैयार है, लेकिन ठंड से पहले ही हवा में प्रदूषण ने सबको परेशान कर दिया है. प्रदेश में सुबह और शाम हल्की ओस हो रही है, जिसके साथ ही धूल और धुएं का असर भी हवा की गुणवत्ता पर दिखाई दे रहा है. खासतौर से राजधानी दिल्ली से सटे जनपदों नोएडा (Noida), गाजियाबाद (Ghaziabad) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में बनी हुई है. ऐसे में सांस के मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

सबसे ज्यादा खराब हालत गाजियाबाद के लोनी इलाके की है, जहां हवा की गुणवत्ता सबसे ज्यादा खराब है. दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को हवा चलने की वजह से प्रदूषण में थोड़ी कमी जरूर देखने को मिली थी, लेकिन बुधवार को एक बार फिर से इसका असर बढ़ गया है.

गाजियाबाद, नोएडा में बढ़ा प्रदूषण

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक नोएडा सेक्टर 62 में आज सुबह आठ बजे एक्यूआई 260 दर्ज किया गया, जो खराब हवा की श्रेणी में आता है. वहीं ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई लेवल 255 दर्ज किया गया. इनमें गाजियाबाद की हालत सबसे ज्यादा खराब है, बुधवार को भी लोनी इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 309 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. 

राजधानी लखनऊ की कैसी है हवा

उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों की बात की जाए तो मेरठ में गंगानगर स्टेशन में आज एयर क्वालिटी इंडेक्स 245 रहा और हवा की श्रेणी खराब क्वालिटी में हैं. वहीं बागपत में एक्यूआई मॉडरेट श्रेणी में 157। तक रहा, आगरा के संजय पैलेस में एक्यूआई लेवल 151 और हवा की क्वालिटी मॉडरेट श्रेणी में दर्ज की गई. बात करें राजाधनी लखनऊ में हवा की गुणवत्ता 126 तक दर्ज की गई है. जो मॉडरेट यानी मध्यम श्रेणी में आती है. 

इन शहरों की हवा साफ

यूपी के ओद्योगिक नगरी कानपुर की बात की जाए तो यहां पर हवा कि क्वालिटी बेहतर देखी गई. आज यहां किदवई नगर में एक्यूआई लेवल 97 दर्ज किया गया जो संतोषजनक हालत में है वहीं वाराणसी में भी हवा की गुणवत्ता संतोषजनक बनी हुई है और एक्यूआई लेवल 89 दर्ज किया गया है. हालांकि गोरखपुर में हवा में हल्का प्रदूषण का लेवल बढ़ा है. यहां पर एयर क्लाविटी इंडेक्स 120 और हवा कि क्वालिटी मॉडरेट दर्ज की गई. 

Harish Rawat Accident: पूर्व सीएम हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता, नहीं खुला गाड़ी का एयरबैग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
क्या इस्तीफे के बाद भी ट्रस्ट के सदस्य हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा? गोविंद देव गिरि ने बताई सच्चाई
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
UP में हर बूथ पर 50 नए सदस्य जोड़ेगी सपा, अखिलेश यादव ने बनाया जीत का प्लान, इन सीटों फोकस
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
खुला राम मंदिर ट्रस्ट का बही खाता! जानें एक साल में कितनी हुई कमाई और कहां हुआ खर्च?
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'अज्ञात स्रोत से अर्जित आय अपराध की कमाई नहीं', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget