एक्सप्लोरर

Harish Rawat Accident: पूर्व सीएम हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे कांग्रेस नेता, नहीं खुला गाड़ी का एयरबैग

Harish Rawat Accident News: उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में हरीश रावत, उनका ड्राइवर और गनर बाल-बाल बचे.

Harish Rawat Car Accident: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) की कार का देर रात एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में हरीश रावत बाल-बाल बचे. उन्हें मामूली चोटें आई, जिसके बाद तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा मंगलवार देर रात करीब 12:00 बजे हल्द्वानी (Haldwani) से काशीपुर (Kashipur) की ओर जाते समय हुआ, जब उनकी कार हरियाणा मिष्ठान भंडार के सामने सड़क के मध्य लगे डिवाइडर से सीधी टकरा गई.

खबर के मुताबिक इस एक्सीडेंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उनके साथ बैठे कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों की सूचना पर उधम सिंह नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल उन्हें काशीपुर के प्राइवेट अस्पताल केवीआर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. हरीश रावत को सीने में दर्द की शिकायत बताई जा रही है. 

ओवरटेक करते हुए डिवाइडर से टकराई कार
पुलिस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार की देर रात अपनी कर से कुछ कार्यकर्ताओं के साथ हल्द्वानी से काशीपुर की ओर जा रहे थे. तभी देर रात करीब 12:05 पर बाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ओवरलोड वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस घटना में आगे की सीट पर बैठे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत घायल हो गए. 

सूचना मिलते ही एसएसपी उधम सिंह नगर मंजू नाथ टीसी के निर्देश पर सीओ बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे. सीओ भंडारी ने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें काशीपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था. हादसे में हरीश रावत के सहयोगी कमल और अजय भी घायल हुए हैं. कार में सवार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है. उनमें से एक दो लोगों के फैक्चर होने की बात भी सामने आई है. हरीश रावत को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उनकी कमर में चोट बताई जा रही है.

कार के एयरबैग भी नहीं खुले
इस घटना में उनकी फॉर्चुनर कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हैरानी की बात है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी कार के एयरबैग नहीं खुले, जिससे कार की सेफ्टी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. गनीमत ये रही कि इस हादसे में हरीश रावत को ज्यादा चोटें नहीं आई. वो अब घर पर आराम कर रहे हैं. 

Jhansi News: झांसी में पुनर्जन्म की हैरान करने वाली कहानी, छोटा भाई बना सांप, बार-बार डसकर ले रहा है बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget