एक्सप्लोरर

यूपी पुलिस के रीलबाज रंगरूटों के लिए बुरी खबर! अमिताभ यश ने सख्ती के साथ जारी किया ये आदेश

Lucknow News: पुलिस विभाग का मानना है कि सोशल मीडिया पर अनियंत्रित गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी असर डाल सकती हैं.

UP Police New Guidelines: उत्तर प्रदेश पुलिस में हाल में 60 हजार से अधिक पदों पर आरक्षियों की नियुक्ति हुई है. जिनकी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ट्रेनिंग शुरू होने जा रही है. अब इन नव नियुक्त आरक्षियों के लिए सोशल मीडिया प्रयोग के लिए गाइड लाइन जारी कर दी गयी है. इस सम्बन्ध में एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने एक पत्र प्रदेश के सभी एसपी-एसएसपी को भेजा है.

बताया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र वितरण के बाद कई भर्ती हुए युवाओं ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी साझा की थी, जिसके परिणामस्वरूप विभाग ने नई नियमावली लागू की है. इस कदम का उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

एडीजी कानून-व्यवस्था ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस आयुक्तों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के आदेश दिए हैं. गाइडलाइंस के तहत आरक्षियों को अपनी ट्रेनिंग से संबंधित कोई भी सामग्री, जैसे वीडियो या फोटो, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से साफ मना किया गया है. इसके साथ ही विभाग के नियमों, शर्तों और गोपनीयता नीति का पालन करना अनिवार्य होगा. यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कुछ नव नियुक्त आरक्षियों ने ट्रेनिंग के दौरान बनाए गए वीडियो या व्यक्तिगत पोस्ट के जरिए विभाग की गोपनीयता को प्रभावित किया था.

गोपनीयता भंग होने का खतरा

विभाग का मानना है कि सोशल मीडिया पर अनियंत्रित गतिविधियां न केवल अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी असर डाल सकती हैं. ट्रेनिंग सत्रों के दौरान बनाए गए वीडियो या पोस्ट से सुरक्षा जोखिम भी उत्पन्न हो सकता है, जिसे रोकने के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं. एडीजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसमें नियुक्ति रद्द करने तक की कार्रवाई शामिल हो सकती है.

दो साल पहले बनी थी गाइड लाइन

पुलिस विभाग में सोशल मीडिया प्रयोग को लेकर ये दिशा-निर्देश 5 मई 2023 को जारी किए गए थे और 2 अगस्त 2023 से प्रभावी हो गए. एडीजी कार्यालय ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों को इसकी पालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं. नव नियुक्त आरक्षियों को ट्रेनिंग के दौरान इन नियमों की जानकारी दी जा रही है ताकि वे भविष्य में किसी भी गलती से बच सकें. वहीँ पुलिस के अनुशासन और पेशेवर रवैये को भी समझें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई का विरोध, अजमेर दरगाह में उठी आवाज, 'मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट'

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget