एक्सप्लोरर

Mathura News: आम का जूस पीने के बाद दूल्हा समेत 25 बाराती हुए बेहोश, मथुरा से आगरा गई थी बारात

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पहले सभी लोगों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुलाकर सभी का इलाज शुरू कराया.

UP News: मथुरा से आगरा गई बारात में दूल्हा समेत करीब 25 लोगों के कथित तौर पर आम का रस पीने से बेहोश होने का मामला सामने आया है. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को आगरा के एक गांव में बारात गई थी. करीब 25 बाराती बारात से आने के बाद शनिवार की सुबह सोकर नहीं उठे और जबझकझोर कर देखा गया तो सभी बेहोश मिले. उन्होंने कहा कि घटना से गांव में हड़कंप मच गया. फौरन घटना की पुलिस और मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई.

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पहले सभी लोगों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बुलाकर सभी का इलाज शुरू कराया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अजय कुमार वर्मा के मुताबिक फिलहाल सभी पीड़ित खतरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा, ''हमें सूचना मिली थी कि फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम (बेरी) से शुक्रवार को नन्दू की बारात आगरा में नत्थू की गढ़ी गांव गई थी.

आम का रस पीने के बाद बाराती हुए बेहोश

कुछ बाराती नत्थू की गढ़ी गांव से रात में ही वापस गांव लौट आए थे, लेकिन जब सुबह सोकर नहीं उठे तो घरवालों को चिंता हुई. उन्होंने पाया कि सभी बेहोश हो गए थे.'' प्राथमिक उपचार के बाद थोड़ा होश में घनश्याम नामक एक बाराती आया. सीएमओ के मुताबिक बाराती ने बताया कि रात में भोजन के साथ आम का रस भी दिया गया था और पीने के बाद से ही नींद आने लगी थी. उन्होंने कहा कि सभी को एंबुलेंस से तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

Meerut News: मेरठ में खलनायक से आर्टिस्ट बना कैदी दूसरे बंदियों के लिए बना मिसाल, अब तक बना चुका है सैकड़ों पेंटिंग्स

डॉक्टरों ने बताया फूड प्वॉयजिनंग का मामला

पीड़ितों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, पारिवारिक सूत्रों से पता चला कि दूल्हा भी रात में बेहोश हो गया था और अभी तक ससुराल आगरा में ही है. दूल्हा के ससुराल से सही सलामत वापस लौटने की कामना की जा रही है. डॉक्टरों के अनुसार, फूड प्वॉयजिनंग का मामला है.

Amarnath Cloudburst: अमरनाथ गुफा के पास 35 श्रद्धालु रास्ते में फंसे, बिजनौर में परिजन चिंतित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget