एक्सप्लोरर

UP Political News: केशव प्रसाद मौर्य ने विरोधियों पर किया वार, बोले- ये लोग फैलाते हैं भ्रम

UP Election 2022: यूपी के उन्नाव (Unnao) में (Keshav Prasad Maurya) ने  कहा है कि विपक्ष झूठ का एजेंडा चला रहा है. 2022 में 300 से अधिक सीटों के साथ फिर हम सरकार बना रहे हैं.

Keshav Prasad Maurya Unnao Visit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उन्नाव (Unnao) जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने वही सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) पर भी जमकर हमला बोला. डिप्टी सीएम ने कहा कि ये लोग झूठ का भ्रम फैलाते हैं, जो 63 साल में नही हुआ है, वो हमने साढ़े 4 साल में किया है. अपराधी आज प्रदेश से भाग रहा है. 2022 में 300 से अधिक सीटों के साथ फिर हम सरकार बना रहे हैं. सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) भी डिप्टी सीएम के साथ मौजूद रहे.

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर दिया जोर 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार प्रसार करने की बात कही. साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने पर जोर दिया. डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया है और भरोसा दिया कि कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है. केशव प्रसाद मौर्या ने 467 करोड़ के 110 मार्गों का शिलान्यास किया और 7.90 करोड़ के 9 सड़क मार्गों का लोकार्पण भी किया किया. 

विपक्ष झूठ का एजेंडा चला रहा है
डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया है. 2022 तक पीएम ने संकलप लिया है कि हर किसी के पास आवास होगा. उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ का एजेंडा चला रहा है और जातिवाद व धर्मवाद का एजेंडा लेकर चुनाव लड़ रहा है. बीजेपी विकास के एजेंडे में चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि विरोधी ओबीसी वर्ग में भ्रम फैलाते थे कि बीजेपी ठाकुर व ब्राह्मणो की पार्टी है.

300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपये के विकास कार्य में जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता था.  नरेंद्र मोदी सरकार में योजनाओं का सीधे लाभ मिल रहा है, कोई बंदरबांट नहीं है. विपक्ष एक हो जाए तब भी हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे. प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म की, भ्रष्टाचार खत्म किया, आवास दिए , नहरों में पानी, गरीब को हक दिया. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा का चरित्र झूठ फैलाना है. राम भक्तों पर गोली चलाने वाले आज श्री राम, जय राम बोलने को विवश हो रहे हैं . 2019 में खुद ( अखिलेश यादव ) कुभ जाने को विवश हुए थे. डिप्टी सीएम ने कहा कि चीन हो या पाकिस्तान भारत की तरफ देखा है तो गोली का जवाब तोप से दिया है. विपक्ष ट्विटर छाप नेता हैं. देश के जवान की शहादत पर हम जय हिंद, वीर पथ बनाने का काम कर रहे हैं.   

तमाम सवालों के दिए जवाब 
अखिलेश यादव के भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक न्याय विरोधी बताने के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा डिप्टी सीएम ने कहा कि सबसे बड़े सामाजिक न्याय के विरोधी अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी है. बसपा और कांग्रेस है. सामाजिक न्याय तो भारतीय जनता पार्टी कर रही है, सबको अवसर दे रही है, सम्मान दे रही है और सर्व समाज खुश है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले अपने बच्चों को आरएसएस के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाएं और इसके बाद बताएं. उन्होंने शिशु मंदिर ना देखा है और ना पढ़ा है और ना ही पढ़ाया है. गड्ढा मुक्त सड़कों के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले कि मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं. लगातार गड्ढा मुक्ति अभियान चल रहा है, जो हर साल चलाया जाता है. वर्षा काल में बहुत बार सड़कें खराब होती हैं फिर उनका सुधार होता है.

ये भी पढ़ें:

Kanpur News: आईएएस अधिकारी के घर का वीडियो वायरल, धर्मांतरण का लग रहा है आरोप

Aligarh Viral Video: हौसले को सलाम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दिव्यांग नरेश का वीडियो, लोग कर रहे हैं तारीफ 

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget