एक्सप्लोरर

जालौन पहुंची मंत्री निरंजन ज्योति, कहा- किसानों में कृषि बिलों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष

केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जालौन पहुंचने पर कहा कि विपक्ष कृषि बिलों को लेकर देश के किसानों में भ्रम पैदा कर रहा है.

जालौन, एबीपी गंगा। केंद्र सरकार की ओर से पारित किये गए कृषि सुधार बिल को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जालौन का दौरा किया. उन्होंने इन बिलों को किसानों के हित में बताया. उन्होंने कहा कि इस बिल के विषय में विपक्ष किसानों में भ्रम पैदा कर रहा है जबकि इस बिल के जरिये किसानों की आमदनी बढ़ेगी. उन्होंने उरई के विकास भवन सभागार में क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप वर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष और विधायकों की मौजूदगी में कृषि बिल को लेकर प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस बिल को पास किया है. इसके जरिये बिचौलियों पर लगाम लगेगी. किसानों को उनकी फसल का सीधा मूल्य मिलेगा. जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी.

उन्होंने कहा कि किसान बिल का विरोध गैर भाजपा प्रदेशों जैसे कि पंजाब में हो रहा है. कांग्रेस जैसी पार्टियां बिचौलियों की हिमायती है. कृषि बिल पर साध्वी ने कहा कि किसान बिल किसानों के हित के लिए है. इस बिल से किसान स्वतंत्र हो गया है. केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को समृद्ध और किसानों को सशक्त बनाने को समर्पित है. इससे किसानों को फसल बेचने में बिचौलियों से बचाने की व्यवस्था की गई है.

हाथरस की घटना पर दुख जताया विकास भवन सभागार में केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हाथरस में युवती के साथ हुई घटना पर दुख जताया. उन्होंने बताया कि सरकार हाथरस की घटना को बेहद गंभीरता से ले रही है. ऐसी घटनायें किसी भी सरकार के लिए अच्छी नहीं होती हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के लिए एसआइटी भेजी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश भी की है, जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. उनकी सरकार महिलाओं के सम्मान के लिए बेहद गंभीर है. हालांकि हाथरस के डीएम को हटाए जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली. साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा.

हाथरस में विरोधी बेवजह विरोध कर मामले को दे रहे हैं तूल उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों और मजदूरों के लिये कार्य किया है. श्रमिकों को बीमा, बच्चों को पढ़ाई, गरीबों को आवास, हेल्थ कार्ड पर हर गरीब को 500 रुपये उनकी सरकार द्वारा किये गए कार्य हैं. विकास भवन में वृक्षारोपण कर साध्वी निरंजन ज्योति झांसी के लिए रवाना हो गई.

ये भी पढ़ेंः

यूपी उपचुनावः समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार उम्मीदवार, अब भाजपा पर टिकी निगाहें मथुराः बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget