एक्सप्लोरर

UP Politics: 'समय का इंतजार कीजिए..', विपक्षी दलों की तीसरी बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा

Lok Sabha Election: वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इनका कोई भविष्य नहीं है.

Anurag Thakur on 'INDIA' Meeting: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए (NDA) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन (INDIA) की तीसरी बैठक को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. ये बैठक मुंबई में दो दिन 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी, जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने तीखा हमला किया है. विपक्षी दलों की तीसरी बैठक पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि वो चाहे कहीं भी बैठक कर लें लेकिन 'घमंडिया' की बैठक में सिर्फ घमंड और अहंकार ही नजर आने वाला है. उन्होंने दावा किया 2024 में भी जनता इस गठबंधन को सबक सिखाने का काम करेगी. 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित 'यूथ 20 समिट' में शामिल होने पहुंचे थे, इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा, जो पिछड़े समाज का अपमान करने के बाद भी माफी नहीं मांगते हैं, जनता को राक्षस कहते हैं ये उनका घमंड ही तो हैं. ऐसे गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है.

अनुराग ठाकुर ने बोला तीखा हमला

अनुराग ठाकुर ने कहा, "घमंडिया गठबंधन की बैठक कहीं भी हो, इस बैठक में आपको केवल घमंड और अहंकार ही नजर आएगा. जो पिछड़े समाज का अपमान करे और माफी भी न मांगे, जो जनता को राक्षस कहे इससे बड़ा घमंड और क्या हो सकता है. जिनके आपसी तालमेल, सुर और स्वर एक न हों, तो आपको उनका भविष्य क्या लगता है." उन्होंने आगे कहा कि "ये सब तितर बितर हो जाएंगे, समय का इंतजार कीजिए, जो घंमंड लेकर घंमडिया गठबंधन के नेता एक बार फिर से चल रहे हैं जनता इन्हें आने वाले चुनाव में इनका स्थान फिर से दिखाएगी."

मणिपुर को लेकर भी दिया जवाब

मणिपुर के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि "मणिपुर में लगातार शांति के लिए हम प्रार्थना भी कर रहे हैं, प्रयास भी कर रहे हैं और प्रयासों में काफी हद तक सफलता भी मिल रही है. मेरा इतना ही निवेदन है विपक्ष के नेताओं से आग में तेल डालने की कोशिश न करे, शांति को आह्वान करें और इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए. 

आपको बता दें कि विपक्षी दलों की मुंबई में तीसरी बैठक होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही शरद पवार की अजित पवार से सीक्रेट मुलाकात को लेकर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच तालमेल दिखाई नहीं दे रहा है. इधर जयंत चौधरी को लेकर भी आए दिन कोई न कोई खबर आ ही जाती है. ऐसे में बैठक से पहले विपक्षी दलों की एकजुटता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं.  

ये भी पढ़ें- Bibek Debroy Article: बिबेक देबरॉय के आर्टिकल पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget