एक्सप्लोरर

UCC: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा बयान, कहा- 'इसे जल्द लागू होना चाहिए'

BJP Minority Morcha: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम समाज को बीजेपी का डर दिखाया जाता है. पर्सनल लॉ कानून मुस्लिम समाज के विकास में बाधक है.

UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) के देवबंद (Deoband) में गुरुवार को अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बीजेपी (BJP) के राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी (Jamal Siddiqui) के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष बासित अली (Basit Ali) ने लोगों को संबोधित किया. सम्मेलन में मुस्लिम पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. समान नागरिक संहिता (UCC) कानून पर बोलते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि यह जल्द लागू होना चाहिए.

वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर हमला बोलते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मुस्लिम समाज को बीजेपी का डर दिखाया जाता है. पर्सनल लॉ कानून मुस्लिम समाज के विकास में बाधक है. देश का आम मुसलमान भी चाहता है कि यूसीसी लागू हो. विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ मुस्लिम समाज के लोगों को भड़काने का काम करते हैं. अब देश का मुसलमान बीजेपी के साथ खड़ा हो चला है.

जनता से लिए जा रहे हैं ये सुझाव

वहीं जमाल सिद्दीकी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे हो रहे हैं. सरकार ने समाज और गरीब कल्याण के लिए काम किए हैं, उन कामों को लेकर हम जनता के पास जा रहे हैं. पीएम के कामों से अवगत करा रहे हैं. साथ ही जनता का सुझाव ले रहे हैं कि क्या काम हमें करना चाहिए, जिससे गरीबी दूर हो और लोगों की परेशानी खत्म हो. इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाएं किस प्रकार से मिलने चाहिए. इन सभी बातों को लेकर हम लोग महा संपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच में जा रहे हैं और लोगों से बात कर रहे हैं.

जमाल सिद्दीकी ने आगे बताया कि इसी कड़ी में गुरुवार को देवबंद पहुंचे हैं. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबको साथ लेकर सबको विकास की ओर ले जाने का काम किया है. यूपी में अल्पसंख्यक और मुस्लिम की आबादी 14 फीसदी है, लाभार्थियों की भागीदारी 30 फीसदी से ऊपर है. सपा और बसपा जो अपने आप को मुस्लिम पार्टी बताती थी लेकिन कभी भी इन्होंने मुस्लिम को आगे ले जाने का काम नहीं किया, जो मुस्लिम वोट को दिखाते थे उनको बाहुबली दिखाया गया. इस तरह से जनता का शोषण किया गया.

'मुसलमानों का विश्वास जीतने में कामयाब हो रही बीजेपी'

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी ने सीधा लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है. इससे लोगों में बहुत ही खुशी का माहौल है, जो जनता में विश्वास पैदा हुआ है उसी का नतीजा है कि अभी निकाय चुनाव हुए हैं उसमें 900 से ज्यादा पार्षद पद के लिए टिकट दिया गया, 36 से ज्यादा चेयरमैन पद के लिए टिकट दिया गया और जो मेरे पास आंकड़े हैं उसमें तीन सौ से ज्यादा पार्षद जीत कर आए. यह बताता है कि बीजेपी मुस्लिम का विश्वास जीतने में कामयाब हो रही है. यह दिखाता है कि सभी लोग अन्य पार्टियों को तलाक देकर बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं.

सिद्दीकी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जो लोगों में उत्साह दिख रहा है, उसका प्रभाव जरूर पड़ेगा, जहां पर 80 फीसदी मुस्लिम आबादी थी निकाय चुनाव में, वहां पर चाहे मुस्लिम प्रत्याशी हो या हिंदू, बीजेपी के प्रत्याशी को जीताने का काम मुस्लिम समाज ने किया है. हिंदू-मुस्लिम का भेद सीएम योगी ने समाप्त कर दिया है और जो रास्ता दिखाया है उस पर चलकर सभी लोग फिर से बीजेपी को जीताना चाहते हैं. पर्सनल लॉ तो कांग्रेस ने ही खत्म कर दिया था जो पर्सनल लॉ में गुनाह है कि ब्याज का पैसा है वह इस्लाम में ब्याज लेना और देना सबसे बड़ा गुनाह था, यह तो शुरू से लागू है.

मुस्लिम समाज किसी भी कानून का विरोध नहीं करता- सिद्दीकी

जमाल सिद्दीकी ने कहा कि मेरा मानना है कि पर्सनल लॉ पहले ही खत्म हो गया था, उसका सिर्फ एक ढांचा बचा हुआ है, वह समाप्त हो जाना चाहिए, जिस पर एक मुस्लिम समाज पर कलंक लगता है. मुस्लिम समाज समझता है कि अपना कानून है यह समाप्त होने से बराबरी का भाव पैदा होगा. यह कानून समाप्त होने से जो हमारी लड़कियां हैं उनको और ज्यादा सुरक्षा मिलेगी, जो पर्सनल लॉ बोर्ड है उसको इस कानून से तकलीफ है क्योंकि उनकी दुकान बंद हो जाएगी, जो मुसलमानों को डराकर उनसे वोट लेती थी, उनकी दुकान बंद हो जाएगी.

सिद्दीकी ने कहा कि मेरा जो आंकलन है लोग खुशी-खुशी चाहते हैं कि यह कानून लागू हो, मुस्लिम समाज किसी भी कानून का विरोध नहीं करता, जिस तरह से कश्मीर में धारा 370 हटाई गई, लोग चाहते थे कि यह धारा समाप्त हो और इसका स्वागत किया. इसी तरह मुस्लिम समाज भी चाहता है जो उन पर कलंक लग रहा है वह कलंक न लगे, जिसके बाद मुस्लिम समाज सभी का स्वागत करेगा.

ये भी पढ़ें- UP News: रायबरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले छह युवक-युवतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget