एक्सप्लोरर

Umesh Pal Shootout: अतीक की बहन आयशा और अशरफ की पत्नी जैनब पर कसा शिकंजा, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूटआउट केस में पुलिस ने अतीक अहमद के भाई अशरफ़ की पत्नी और बहन आयशा नूरी पर शिकंजा कस दिया है. पुलिस की ओर से इन पर भी इनाम घोषित किया गया है.

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में पुलिस लगातार एक्शन में जुटी हुई हैं. उमेश पाल मर्डर के फरार अतीक अहमद के परिवार को दो और महिलाओं के ख़िलाफ़ पुलिस ने इनाम घोषित किया है. इनमें अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब और बहन आयशा नूरी के खिलाफ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है. 

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ पुलिस ने पहले से ही 50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है. पुलिस इस शूटआउट में फरार तमाम आरोपियों की तलाश कर रही है. घटना के एक साल बाद भी पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. 
 
खबर के मुताबिक जैनब फातिमा और आयशा नूरी की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होने पर इनाम की राशि बढ़ाई भी जाएगी. इसके अलावा उन्हें भगोड़ा घोषित कर संपत्ति की कुर्की भी की जाएगी. उमेश पाल शूटआउट केस में फरार 3 शूटर्स पर भी पुलिस की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. 

इन आरोपियों पर भी घोषित है इनाम
इनमें शूटर बमबाज गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर पांच-पांच लाख का ईनाम पहले से ही घोषित है. 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और दो सरकारी गनर की बम और गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी बनाई गई तीनों महिलाएं शाइस्ता परवीन, जैनब फातिमा और आयशा नूरी फरार है.

अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब हटवा की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि वो इस साज़िश में शामिल थी, उसे उमेश पाल हत्याकांड की साज़िश से लेकर वारदात तक के बारे में पूरी जानकारी थी. वहीं हत्याकांड को अंजाम देने के बाद गुड्डू मुस्लिम अतीक की बहन आयशा नूरी के घर भी गया था. पुलिस काफी समय से इन आरोपियों की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग नहीं लग पाया है. 

Lok Sabha Election 2024: दल मिले दिल नहीं! कांग्रेस के कार्यक्रम से अखिलेश यादव ने बनाई दूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर

वीडियोज

UP News: बरेली में पति-पत्नी चोर गैंग का भंडाफोड़! CCTV में कैद हुई वारदात | Crime News | ABP News
Crime News : बीमे के लिए रिश्तों का खूनी चक्रव्यूह | Sansani
Bengal Controversy: बंगाल में चुनाव से पहले मुस्लिम Vs हिन्दू या फिर कोई चुनावी 'खेल' | TMC | BJP
Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
ठंड का टॉर्चर! घने कोहरे की चपेट में ये 10 शहर, बारिश की चेतावनी, कहां पड़ेगी बर्फ?
Haryana: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
हरियाणा: बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत मामले में FIR दर्ज, परिवार बोला- कई बार की थी शिकायत
Ashes 2025-26: एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
एशेज इतिहास में कब-कब 300 का आंकड़ा भी मिलकर नहीं पार कर सकी दोनों टीमें, ये है सबसे कम टोटल
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान खान ने अनाउंस की किक 2, प्रणीत मोरे भी होंगे फिल्म का हिस्सा?
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
Video: 'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
'विकास पगला गया है' एक दिन पहले बनी सड़क बर्फी की तरह उखड़ी, यूजर्स का फूटा गुस्सा
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
कैंसर रिस्क घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक करती है यह लाल सब्जी, जानें इसके चमत्कारी फायदे
Embed widget