एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी घर से मिला विवादित पोस्टर, गुर्गों को दिया ये संदेश, मचा हड़ंकप

Umesh Pal Shootout: माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी घर से विवादित पोस्टर मिलने से हड़ंकप मच गया है, पुलिस ये जानने में जुटी है कि ये पोस्टर किस प्रिंटिंग प्रेस से छपवाया गया है.

Atiq Ahmed News: उमेश पाल शूटआउट (Umesh Pal Shootout Case) केस की जांच कर रही पुलिस को माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के चकिया स्थित पुश्तैनी घर से विवादित पोस्टर मिला है. इस मामले में रिमांड पर लिए गए पांचों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को अतीक के घर में रखे एक रजिस्टर से ये पोस्टर बरामद हुआ है. इस पोस्टर में अतीक अहमद की तस्वीर छपी हुई है, जिस पर लिखा है, 'रात कितनी भी काली हो, सवेरा जरूर होता है.' इस पोस्टर का मतलब साफ है कि अतीक के गुर्गों को अब भी नए सवेरे की उम्मीद है. 

प्रयागराज पुलिस ने 21 मार्च को धूमनगंज के जयरामपुर से माफिया अतीक अहमद के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया था. मंगलवार को 6 घंटे की कस्टडी रिमांड लेकर पुलिस ने अतीक अहमद के चकिया स्थित पुश्तैनी आवास पर छापेमारी की थी. जिसके बाद पुलिस को ये पोस्टर मिला है. इस पोस्टर के मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. जांच एजेंसिया इस पोस्टर को लेकर तहकीकात कर रही हैं. पोस्टर से साफ है कि अतीक के गुर्गों को उम्मीद है कि उसका अपराध का साम्राज्य फिर से स्थापित होगा और अब ये साम्राज्य अतीक अहमद खुद चलाएगा या उसका बेटा असद चलाएगा. 

पोस्टर की छानबीन में जुटी पुलिस

अतीक अहमद के वारिस के रूप में उमेश पाल शूट आउट से उसके बेटे असद की ताजपोशी हुई है. इस पोस्टर के मिलने के बाद पुलिस ने करेली के कई प्रिंटिंग प्रेस पर छापेमारी की है. पुलिस ये जानने की कोशिश में जुटी है कि ये पोस्टर किस प्रिंटिग प्रेस में छापा गया है. हालांकि ये पोस्टर साल 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान के होने का शक भी जताया जा रहा है. अतीक अहमद ने ये चुनाव जेल से ही लड़ा था. उस वक्त भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे. 


Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी घर से मिला विवादित पोस्टर, गुर्गों को दिया ये संदेश, मचा हड़ंकप

इसके बावजूद पुलिस तफतीश कर यह साफ कर लेना चाहती है कि कहीं यह पोस्टर उमेश पाल शूटआउट के बाद तो नहीं तैयार कराए गए. अगर ऐसा हुआ और पोस्टर नया होने की पुष्टि हुई तो पुलिस इससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई कर सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Akanksha Dubey Case: आकांक्षा दुबे मौत मामले में कांग्रेस नेता अजय राय ने किया बड़ा दावा, कहा- 'ये आत्महत्या नहीं बल्कि... '

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget