एक्सप्लोरर

Kaushambi News: उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर के भाई का शव मिलने से हड़कंप, गोलीकांड के बाद से ही था लापता

UP News: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर शाबिर के भाई का शव होने की खबर से हड़कंप मच गया. जिसके बाद सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉक्टर केजी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए.

Kaushambi News: यूपी के प्रयागराज जनपद में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) के शूटर साबिर (Shooter Sabir) के भाई जाकिर की कौशांबी के कोखराज थाना इलाके के गंगा कछार में लाश मिली है. शव काफी सड़ चुका है जिसे देखने से लग रहा है कि वो कई दिनों पुराना है. मृतक जाकिर अपनी बहन के घर 21 फरवरी को घूमने के लिए आया था, 27 फरवरी को वो वापस अपने घर के लिए निकला था, तब से ही लापता हो गया था. मृतक की बहन ने शव की पहचान की है. जाकिर अपनी पत्नी की हत्या के मामले में साल 2014 में जेल गया था और 5 महीने पहले ही घर आया था. 

जाकिर प्रयागराज पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह का रहने वाला था, उसकी उम्र 50 साल के करीब बताई जा रही है. जाकिर अपनी पत्नी नूरी की हत्या के मामले में 2014 में जेल गया था. अदालत ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी. लगभग 5 महीने पहले ही वह वापस अपने घर आया था. 21 फरवरी को वह अपनी बहन गुड़िया के घर कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव आया था. 27 फरवरी को वह वापस अपने घर मरियाडीह के लिए निकला था. तब से उसका पता नहीं चला था. 

खेत में पड़ा मिला जाकिर का शव

परिजनों के अनुसार जेल से वापस आने के बाद वह विक्षिप्त रहता था. उसे शुगर एवं ब्लड प्रेशर की बीमारी भी थी. ऐसे में उन लोगों ने सोचा कि वह किसी दूसरी रिश्तेदारी में या फिर अपने घर चला गया होगा. गुरुवार की शाम जब कुछ गांव वाले गंगा के कछार में खेतों की तरफ गए तो उन्होंने सरसों के खेत एक व्यक्ति का शव देखा. शव काफी दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. क्योंकि शव काफी सड़ भी गया था. उससे काफी दुर्गंध भी आ रही थी. शव मिलने की खबर मिलते ही मौके पर कोखराज पुलिस पहुंची. 

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी शूटर शाबिर के भाई का शव होने की खबर से हड़कंप मच गया. जिसके बाद सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉक्टर केजी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बहन एवं बहनोई के अलावा अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

शूटर साबिर के भाई का शव मिलने से हड़कंप

मृतक जाकिर हुसैन प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद के शूटर ढाई लाख के इनामिया साबिर हुसैन का बड़ा भाई था. वह उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही लापता हुआ था और फिर उसका शव काफी दिनों बाद बरामद हुआ है. ऐसे में लोग तमाम तरीके के कयास लगा रहे हैं. पुलिस भी मामले को उमेश पाल हत्याकांड की कड़ी से जोड़कर ही जांच में जुटी है, क्योंकि जाकिर भी अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

सिराथू क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि जाकिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तथ्य प्राप्त होंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के द्वारा जो और भी चीजें हैं उसके द्वारा अलग से पूछताछ की जा रही है. 

ये भी पढ़ें-  UP Politics: अखिलेश यादव ने लगाया भेदभाव का आरोप, पूछा- 'ओबीसी आयोग के सदस्यों के जूते क्यों उतरवाए गए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Varanasi Weather: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरी; 4 बच्चों सहित एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget