एक्सप्लोरर

Udham Singh Nagar Crime: साली से प्रेम प्रसंग के शक में जीजा ने युवक को मारी गोली, 3 गिरफ्तार

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर पुलिस ने युवक पर गोली चलाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साली से प्रेम प्रसंग के शक में जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर गोली चलवाई थी.

Udham Singh Nagar News: उधम सिंह नगर जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक जीजा ने साली के प्रेम प्रसंग की आशंका पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक पर फायर कर दिया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, युवक का इलाज बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा है. युवक के पिता की तहरीर के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने तीन आरोपियों को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है.

उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाले वाले प्रताप ने पुलिस को 23 जुलाई को एक तहरीर दी. प्रताप ने तहरीर में बताया कि उनके पुत्र विशाल को आजादनगर वार्ड नं सात निवासी प्रकाश सागर एवं अरविंद अपने घर ले गए. उनके घर से अचानक ही गोली की आवाज आने के बाद से आसपास के लोग एकत्र हो गए, जैसे ही मामले की जानकारी मिलने के बाद मैं पहुंचा तो मेरा पुत्र विशाल खून से लथपथ गिरा हुआ था. आनन फानन में हमने विशाल को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विशाल को रैफर कर दिया. फिर वहां से भी बरेली के लिए रैफर कर दिया गया, जहां निजी अस्पताल में विशाल का इलाज चल रहा है. पुलिस ने अरविंद, प्रकाश और गौरव कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

घटना का खुलासा करते हुए उधम सिंह नगर जिले के एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि प्रताप की तहरीर के आधार पर मुकदमा कर ट्रांजिट कैंप निवासी अरविंद पुत्र सोमपाल, गौरव कश्यप पुत्र राजू कश्यप और बरेली निवासी प्रकाश सागर पुत्र हरनाम सिंह को एक कंट्री पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में पता चला है कि युवक पर हमला प्रेम प्रसंग की आंशका के कारण हुआ हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद की शाली के साथ विशाल का कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस घटना से पहले अरविंद और विशाल के बीच विवाद भी हुआ था. इसके बाद अरविंद ने अपने विशाल को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

(उधम सिंह नगर से वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Cyber Fraud: फिरोजाबाद में युवक से 19 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों ने गिफ्ट का लालच देकर जाल में फंसाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी
लखनऊ में खुला देश का पहला एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, 1 लाख से अधिक कुत्तों की नसबंदी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget