एक्सप्लोरर

इस IPS अधिकारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने दी जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Uttarakhand News: उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है, धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अलर्ट पर है.

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है, जिसके बाद से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसने सोशल मीडिया पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बताते हुए एसएसपी को ही जान से मारने की धमकी दी. युवक की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फेसबुक एकाउंट से क्षेत्र कई अन्य लोगों को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं.

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी को जान से मारने की धमकी देने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. ये फेसबुक पोस्ट अभिषेक मिश्रा नाम के व्यक्ति द्वारा की गई. वायरल पोस्ट में शख्स ने एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी को खुलेआम धमकी दे रखी है. पोस्ट में शख्स ने लिखा है कि कप्तान अपना सारा फोर्स लगा लें और वहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैं, वो अपने सारे गुर्गे सक्रिय कर देगा. इस पोस्ट में एसएसपी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई. पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक की खोजबीन शुरू कर दी है.

पोस्ट करने वाले शख्स की तलाश में जुटी पुलिस
इस संबंध में सीओ निहारिका तोमर आईपीएस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की जांच के लिए पंतनगर थाने को निर्देश किया गया है. इसके साथ ही सोशल साइट पर पोस्ट करने वाले युवक की खोजबीन शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक का नाम अभिषेक मिश्रा इंटरनेट नाम से आईडी हैं जो पंतनगर क्षेत्र का निवासी है. इसके विरुद्ध पूर्व में कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं.

कौन हैं आईपीएस डॉ मंजूनाथ टीसी
बैंगलोर कर्नाटक के रहने वाले आईपीएस डॉ मंजूनाथ टीसी 2014 बैंच के आईपीएस अधिकारी हैं. इससे पूर्व चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते थें. 2014 बैंच के आईपीएस अधिकारी डॉ मंजूनाथ टीसी पूर्व में रुद्रपुर एवं ऋषिकेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी,एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, एसपी देहरादून, सेना नायक आईआरबी द्वितीय, सेना नायक 40 वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, रेलवे में कप्तान पद अपनी सेवा दे चुके हैं और अब उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवा दें रहें हैं. इनका विवाह 10 मई 2018 को बैंगलोर पैलेस में डॉक्टर नंदिता के साथ हुआ था. डॉक्टर नंदिता एक प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, जो वर्तमान में जिला अस्पताल रुद्रपुर में अपनी सेवाएं दे रही हैं.

(वेद प्रकाश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, इस मामले में जमानत याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget