एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates Shamli सब्जी मंडी के दो आढ़ती कोरोना पॉजिटिव....जिला प्रशासन में हड़कंप....सील नहीं की गयी मंडी...सोशल डिस्टेंसिंग हुई धड़ाम

शामली कोरोना से मुक्त हो चुका था लेकिन दो सब्जी व्यापारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये

शामली, एबीपी गंगा। जनपद शामली में दो व्यापारियों में कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। शामली में पहले ही कोरोना से संक्रमित 18 लोग पाए गए थे जो ठीक हो गए थे और बीते 18 दिनों से जनपद में कोई भी नया कोरोना पॉजिटिव केस नहीं पाया गया था। लेकिन मंगलवार को सब्जी मंडी में फल एवं सब्जी का व्यापार करने वाले दो व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों व्यापारियों के पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन के लिये चिंता बढ़ गयी है। तो वहीं शामली की जनता भी दहशत में है, क्योंकि कोरोनावायरस पाए गए दोनों व्यापारियों में एक तो फल का और दूसरा सब्जी का व्यापारी है और दोनों की सब्जी मंडी में दुकान है और मंडी में ना जाने कितने लोग इनके संपर्क में रहे होंगे।

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली का है, जहां पर सब्जी मंडी में फल और सब्जी की दुकान करने वाले दो व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों व्यापारियों के संक्रमित पाये जाने से एक बार फिर से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं शामली की जनता में भी दहशत बनी हुई है। दोनों व्यापारी मंडी में फल और सब्जी की दुकान करते हैं और मंडी में फल और सब्जी लेने के लिए नए जाने छोटे बड़े और कितने व्यापारी पहुंचते हैं और वह लोग न जाने कितने और लोगों के संपर्क में रहते हैं। इस कारण जहां प्रशासन की चिंता तो बढ़ी है, वहीं लोग भी दहशत में हैं।

आपको बता दें कि जनपद से रेंडम चेकिंग के दौरान सैंपल लिए गए थे जिनमें से 102 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें दो रिपोर्ट इन व्यापारियों की है जो पॉजिटिव पाई गई है। दोनों ही व्यापारी सदर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले हैं, जिनमें की एक मोहल्ला कलंदर शाह का है, दूसरा पनसारी यान मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों व्यापारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद झिंझाना के कोविड-19 अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करा दिया है। लेकिन जब इनके सैंपल लिए गए थे उसके बाद दोनों व्यापारियों को क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया था और दोनों ही व्यापारी न जाने कितने लोगों के संपर्क में रहे होंगे। फिलहाल जिन मोहल्लों के दोनों व्यापारी रहने वाले हैं मोहल्ला पंसारी आन और कलंदर शाह दोनों ही मोहल्लों को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। दोनों ही मोहल्लों को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है, आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

मंडी में दो व्यापारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी यहां सब्जी मंडी पूरी तरीके से खुली हुई है और मंडी में ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और ना ही लोग मास्क लगाए हुए हैं। ऐसे ही लोग इधर-उधर घूम रहे हैं। यही नहीं मंडी में खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। वहीं बाबूराम अध्यक्ष आरती सब्जी मंडी के दुकान पर जमकर भीड़ लगी हुई है। यही नहीं वे कह रहे हैं कि हमने 10 दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। सब्जी मंडी 10 दिन के लिए बंद रहेगी लेकिन सवाल उठता है जब अध्यक्ष ही नियमों का पालन नहीं करेंगे तो कैसे कोरोना पर जीत हासिल होगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
महोबा: जिस सांप को बचाया, उसी ने आपदा मित्र अक्षय को डसा
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget