एक्सप्लोरर

उन्नाव में मिले Coronovirus के संदिग्ध मरीज, जांच के लिए लखनऊ भेजा गया ब्लड सैंपल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टरों की निगरानी में दंपति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। ब्लड सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।

उन्नाव, एबीपी गंगा। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में अलर्ट जारी है। चीन से लौटे दंपति में कोरोना वायरस जैसे लक्षण मिलने से स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सामने आया है। यहां बीते दिनों चीन से लौटे दंपती ने टोल फ्री नंबर पर कुछ तबीयत खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। कंट्रोल रूम से सीएमओ कार्यालय में फोन आते ही हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में दंपति से संपर्क कर उन्हें जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया और एन-95 मास्क दिया गया। दोनों का ब्लड सैंपल डबल सील में परीक्षण के लिए केजीएमसी लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमएस के मुताबिक दंपति का ब्लड सैंपल मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी दे दी जाएगी। फिलहाल डॉक्टरों की टीम दोनों की काउंसिलिंग कर रही है।

बता दें कि बिहार के रहने वाले ओम प्रकाश सिंह व उनकी पत्नी आस्था सिंह चीन में प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। ओम प्रकाश की ससुराल उन्नाव शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में है। चीन में कोरोना वायरस हमले के बीच 24 जनवरी को दंपति चीन से लौटे थे। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर दोनों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई थी। बताया जा रहा है कि दंपति इस बीच बिहार में अपने घर भी गए वहां से 3 दिन पहले ही वो उन्नाव शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा आए थे।

उन्नाव में मिले Coronovirus के संदिग्ध मरीज, जांच के लिए लखनऊ भेजा गया ब्लड सैंपल

शुक्रवार को ओम प्रकाश सिंह ने टोल फ्री नंबर पर फोन कर कोरोना वायरस की जांच कराने की बात कही। टोल फ्री नंबर के कंट्रोल रूम से उन्नाव सीएमओ कार्यालय को फोन कर दंपत्ति की तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, इस बीच कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज मिलने की अफवाह से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया।

सीएमओ डॉ कैप्टन आशुतोष कुमार ने आनन-फानन ओम प्रकाश सिंह व आस्था सिंह से संपर्क कर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया और एहितयात के तौर पर एन-95 मॉस्क पहनने को दिए। करीब 2 घंटे चली जांच पड़ताल के बीच अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा। दंपति का ब्लड सैंपल डबल सील किट में सील कर केजीएमसी लखनऊ प्रयोगशाला में परीक्षण को भेजा गया है। वहीं, दोनों को डॉक्टरों की टीम लगातार काउंसलिंग कर स्वास्थ्य की देखभाल कर रही है।

उन्नाव में मिले Coronovirus के संदिग्ध मरीज, जांच के लिए लखनऊ भेजा गया ब्लड सैंपल

आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज आरएस मिश्रा ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह व आस्था सिंह (पति-पत्नी) चीन में प्राइवेट जॉब करते हैं। दोनों को 21 फरवरी को वापस चीन जाना है। टोल फ्री नंबर पर जांच की बात कही थी, जिसके आधार पर दोनों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। दोनों का ब्लड सैंपल परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर छुट्टी कर दी जाएगी। वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget