एक्सप्लोरर

देहरादून: बरसाती नदी के तेज बहाव में दो युवक बहे, एक का शव बरामद

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश कहर बरपा रही है। इस बारिश के चलते उफनाई बरसाती नदी में दो युवक डूब गये। इनमें से एक का शव मिल गया गया जब कि दूसरे को लिये अभी तलाशी अभियान चल रहा है।

देहरादून, एजेंसी। देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो युवक रविवार को बारिश के चलते उफनायी एक बरसाती नदी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। शुरूआती जानकारी के अनुसार, युवक नदी में पिकनिक मनाने गए थे और अचानक उसका जलस्तर बढ़ जाने के कारण वे उसके तेज बहाव में बह गए। जानकारी मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना सहित उफनाई नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों सहित दर्जनों मोटर मार्ग यातायात के लिए अवरूद्ध हो गए।

पिथौरागढ-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पिथौरागढ में दोबाट के पास, ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग टिहरी जिले में आगराखाल के पास, ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रूद्रप्रयाग जिले में बांसवाडा के पास मलबा आने के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध है । इनके अलावा प्रदेश में करीब 80 अन्य मार्ग भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हैं जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

मौसम विभाग द्वारा यहां जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर फिलहाल बारिश का क्रम बने रहने की संभावना है जबकि 13 और 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget