एक्सप्लोरर

दो बाइकों की भिड़ंत में मासूम बच्चे समेत 2 लोगों की मौत, 5 की हालत गंभीर

हमीरपुर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक पर एक बच्चा समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

हमीरपुर, एबीपी गंगा। जिले में राठ-पनवाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस हादसे में चार साल के मासूम समेत एक शख्स की मौत हो गई है। मृतकों का नाम सूरज और दिलीप अहिरवार (21) है। इस हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को दोपहर बाद चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुटी गांव के दिलीप अहिरवार अपनी दो बहनों उमा (30) और रोशनी (18) को मोटरसाइकिल से लेकर सैदपुर गांव जा रहा था। वहीं सामने से चरखारी थाने के गुढ़ा गांव का भइयालाल (21) अपनी बीमार मंगेतर तुलसी (18), उसकी मां नन्ही (40) और नन्ही के चार साल के बेटे सूरज को मोटरसाइकिल पर बैठाकर इलाज कराने रिगवारा गांव ले जा रहा था।

बताया जा रहा है कि सैदपुर गांव के पास दिलीप ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जैसे ही ओवरटेक किया तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक में सवार सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने दिलीप और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उमा, रोशनी, नन्ही, तुलसी और भइयालाल की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget